{"_id":"602f3649a98c053f5e5425a0","slug":"todays-active-corona-cases-of-agra-19-feb-2021-one-more-case-of-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला, अब सक्रिय मामलों की संख्या हुई 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला, अब सक्रिय मामलों की संख्या हुई 11
Fri, 19 Feb 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना संक्रमण का एक और मामला गुरुवार को सामने आया। फतेहपुर सीकरी के रहने वाले मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 11 हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10,516 पहुंच गई है। वहीं 10,332 मरीज ठीक हो चुके हैं। 173 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
2379 कोरोना योद्धाओं को टीका भी लगा
जिले के 60 केंद्रों पर गुरुवार को 2379 कोरोना योद्धाओं ने कोरोना का टीका लगवाया। अब तक जिले में 22,238 को टीका का सुरक्षा कवच मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 6,769 लोगों को संदेश भेजे गए थे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में होम गार्डों ने टीका लगवाया। जलसंस्थान के कर्मचारी भी पहुंचे। वैक्सीन पोर्टल पर मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने से इन्हें इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों को टीका लगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक सभी 60 केंद्रों पर टीकाकरण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
आज 37 केंद्रों पर दूसरी डोज लगेगी
22 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को दूसरी डोज लगवाई जाएगी। डॉ. संजीव वर्मन के मुताबिक 37 केंद्रों पर 1,907 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
3,602 स्वास्थ्यकर्मियों को फिर मौका
संदेश प्राप्त होने के बाद भी जो स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंचे, उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। शुक्रवार को 40 केंद्रों पर 3,602 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।