फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today will celebrate independence, will wave the tricolor

आज मनेगा आजादी का जश्न, लहराएगा तिरंगा

Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Today will celebrate independence, will wave the tricolor
रफ़रोजाबाद ! सदर बाजार स्थित दुकानों पर सजे तिरंगा झंडा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को सुहागनगरी आजादी का जश्न मनाएगी। आजादी के जश्न को लेकर शनिवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान कर दिया गया। सरकारी और निजी भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया है। महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी विद्युत की आकर्षण रोशनी से सजाया गया है। जश्न की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने भी दिशा निर्देश जारी कर दिए है। सरकारी कार्यलयों के साथ शिक्षण संस्थानों में भी तिरंगा शान से लहराएगा।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर की प्रतिमा के आसपास जहां नगर निगम द्वारा रंग बिरंगी झालरों से सजावट कराई है। सुभाष तिराहा से लेकर स्वामी विवेकानंद चौराहा तक भव्य रुप से सजावट कराई गई है। जिला अस्पताल में भी भव्य सजावट की गई है। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां शहर की सड़कों पर पड़ने वाले कूड़े को जल्द उठवा दिया जाए। शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली और चूना आदि डलवा दिया जाए। नगर निगम के कर्मचारी देर शाम तक स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं गांधी पार्क के आसपास विशेष सफाई कराई गई थी। फुब्बारों को भी चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस पर होंगे कार्यक्रम
फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर डीएम चंद्र विजय सिंह सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करने के साथ ही कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करेंगे। विकास भवन पर सीडीओ चर्चित गौड़ ध्वजारोहण करेंगे जबकि पुलिस लाइन में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम होंगे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी होगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा कार्य करने वाले बंदियों का सम्मान किया जाएगा। सदर तहसील में एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ध्वजारोहण करेंगे। जिले के सभी थानों के साथ ही सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण करके स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed