{"_id":"64058f8f1d928ff3df0770b3","slug":"today-trial-of-agra-first-metro-know-its-10-features-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro Rail Project: आगरा की पहली मेट्रो का आज ट्रायल, जानें इसकी 10 विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro Rail Project: आगरा की पहली मेट्रो का आज ट्रायल, जानें इसकी 10 विशेषताएं
Mon, 06 Mar 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:30 PM IST
सार
वायु प्रदूषण कम करने को ट्रेनों में मार्डन प्रापल्सन सिस्टम होगा। सभी ट्रेनों को रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है, ताकि ब्रेक लगाए जाने से उत्सर्जित 45 फीसद ऊर्जा को फिर से इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक प्रस्तावित पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में डिपो तैयार हो गया है। 112 करोड़ रुपये की लागत से करीब नौ हेक्टेयर में बने डिपो में 16 टेस्टिंग ट्रैक बिछाए गए हैं। ट्रायल के लिए आज पहला ट्रेन सेट आगरा आ गया है। इसका डिपो में ट्रायल होगा।
ये भी पढ़ें - हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल
विज्ञापन
आटोमेटिक ट्रेन (Automatic Metro Train) आपरेशन के तहत ये ट्रेनें संचारित आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली से चलेंगी। वायु प्रदूषण कम करने को ट्रेनों में मार्डन प्रापल्सन सिस्टम होगा। सभी ट्रेनों को रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है, ताकि ब्रेक लगाए जाने से उत्सर्जित 45 फीसद ऊर्जा को फिर से इस्तेमाल किया जा सके। ट्रेनों में कार्बन-डाई-आक्साइड सेंसर आधारित एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो ट्रेन में मौजूद यात्रियों की संख्या के हिसाब से चलेगा और ऊर्जा की बचत करेगा। मेट्रो का बुनियादी ढांचा बेहतर और सुंदर दिखाई दे इसके लिए मेट्रो ट्रेनें तीसरी रेल से ऊर्जा प्राप्त करेंगी, ताकि इसमें खंभों और तारों के सेटअप की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन
ये हैं विशेषताएं
आगरा की मेट्रो ट्रेनों में एक बार में 974 यात्री सफर कर सकेंगे। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार 80-90 किमी प्रति घंटा तक होगी। आगरा मेट्रो ट्रेनें आधुनिक फायर और क्रैश सेफ्टी युक्त डिजाइन की गई हैं। प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में 24 सीसीटीवी कैमरे होंगे, इससे घटना का बचाव करने में सहायता मिलेगी। इनकी फुटेज ट्रेन आपरेटर और डिपो में बने सिक्योरिटी रूम में पहुंचेगी। प्रत्येक ट्रेन में 56 यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट और 36 एलसीडी पैनल्स भी होंगे। मेट्रो ट्रेनों में टाक बैक बटन की सुविधा भी दी गई है, जिससे इमरजेंसी कंडीशन में यात्री ट्रेन आपरेटर से बात कर सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल
विज्ञापन