फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today the launch of Asia's longest cycle track

एशिया के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक का शुभारंभ आज

Sat, 26 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Today the launch of Asia's longest cycle track
साइकिल रैली में भाग लेने के लिए देश-विदेश से आए साइकिलिस्टों ने चंबल सफारी में डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा से इटावा के बीच 130 करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक उत्तर प्रदेश ग्रीनपथ पर आज (शनिवार) से साइकिल दौड़ेंगी। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र और दुर्गा प्रसाद यादव इटावा लायन सफारी से साइकिल रैली का शुभारंभ करेंगे। चार देशों और 12 राज्यों के 150 साइकिल यात्री लायन सफारी से आगरा के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन

इसमें शामिल होने के लिए कई राज्यों के अलावा स्वीडन के साइकिलिस्ट शुक्रवार को ही चंबल सफारी जरार पहुंच गए। इसमें यूएसए, जर्मनी, बंगलादेश के भी साइकिल सवार भाग लेंगे। शनिवार सुबह बसों से इटावा के लिए रवाना होंगे। ताजमहल के पूर्वी गेट की तरफ से शुरू हुआ यह साइकिल ट्रैक 207 किमी लंबा है। 92 गांवों से होकर गुजरेगा। रैली शनिवार शाम को जरार पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह आगरा के लिए रवाना होगी। इस बीच कई जगह पर स्कूली बच्चे साइकिल सवारों का ट्रैक के किनारे खड़े होकर उत्साहवर्धन करेंगे। 
विज्ञापन


ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
रैली में भाग लेने के लिए आईं स्वीडन की एक्सलसन, सन्ना ने बताया कि ऐसे आयोजनों से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। कानपुर के अविनाश ने बताया कि साइकिल रैली को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। पहली बार ऐसे किसी बड़े आयोजन में वह भाग ले रहे हैं। प्राकृतिक मनोरम दृश्य, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से साइकलिंग करके गुजरना रोमांच से भरा होगा। इस ट्रैक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा रूट
शनिवार सुबह लायन सफारी से रैली शुरू होगी। जो दोपहर साढे़ बारह बजे बाह के बीरवलपुरा में प्रवेश करेगी। यहां से कांधरपुरा, रीछापुरा, चौरंगाहार, टोड़ीपुरा, नरहौली होते हुए जरार पहुंचेगी। वहां पर रात्रि प्रवास होगा। रविवार सुबह जरार से नरहौली, होलीपुरा, भदरौली, सवोरा, सेरव, नागर, भोजपुरा, हरिदासीपुरा, कौलारी, नगला भोर, छोटापूठा, गढ़ी पीलिया, धवला चौराहा, धाधूंपुरा पहुंचेगी। यहां पर क्रासिंग से रिंग रोड पर मुख्यमंत्री साइकिल चलाएंगे।


सड़क की अब तक नहीं हुई मरम्मत
साइकिल ट्रैक पर शुक्रवार देर रात तक इसकी फिनिशिंग का काम जारी था। यहां जगह-जगह संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं। ट्रैक के बराबर से कई जगह सड़कें खुदी पड़ी हैं। कई जगह गहरे गड्ढे हैं। पिछले दिनों डीएम गौरव दयाल ने इटावा के बार्डर से सटे पारना से फकीरे की मढै़या तक निरीक्षण किया था। उन्होंने खुदी पड़ी सड़कों को पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद फकीरे की मढ़ैया में साइकिल ट्रैक तो बन गया लेकिन सड़क खुदी पड़ी है। हालांकि कई जगह ट्रैक का कार्य भी शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed