फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today the lamps of happiness will be lit from house to house

आज दिवाली के दीयों से रोशन होगा जनपद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 03 Nov 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Today the lamps of happiness will be lit from house to house
मैनपुरी। आज दिवाली का त्योहार है। जिले में त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाने के लिए लोग तैयार हैं। घरों और प्रतिष्ठानों में सजावट की गई हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, बुद्धि के देव गणेश और विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना का महत्व है।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार लंका में रावण का वध करने के बाद श्रीराम, अनुज लक्ष्मण और सीता के साथ 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उस समय लोगों ने दिवाली का त्योहार मनाया था। घरों और प्रतिष्ठानों में सफाई के साथ रंगाई-पुताई कराई गई है। प्रकाश के त्योहार को मनाने के लिए प्रतिष्ठानों और घरों पर जगमगाती झालरों को सजाया गया है। घरों में दीयों को जलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-----
बाजार में रहे जाम के हालात
बुधवार को खरीदारी को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ रही। कचहरी रोड, बजाजा बाजार, लेनगंज, सदर बाजार, लोहा मंडी, आगरा रोड, सराफा बाजार आदि क्षेत्रों में लोगों की भीड़ रही। इससे आगरा रोड और कचहरी रोड पर जाम को हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नरक चतुर्दशी पर हुई पूजा-अर्चना
बुधवार को छोटी दिवाली और नरक चर्तुदशी का त्योहार मनाया गया। सुबह नौ बजे चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हुई। कुछ लोगों ने नौ बजे से पहले धनतेरस की पूजा की। नौ बजे से घरों में पूजा अर्चना शुरू हुई। शाम को घरों में घी का दिया जलाया और बाद में उसे घूरे पर ले जाकर बुझाया गया।
-------
घर-घर जलाएं खुशियों के दीपक
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि दिवाली पर अपने घर-घर खुशियों के दीपक जलाएं किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा आदि न करें। भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
------
पटाखे चलाते समय बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें। पटाखे जहां प्रदूषण फैलाते हैं वहीं बीमार लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं। इसलिए प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने में सहयोग करें जिससे दिवाली के बाद किसी प्रकार की दिक्कतें न बढ़ सकें।
-----
बढ़ने लगा प्रदूषण
दिवाली आते ही शहर में प्रदूषण बढ़ने लगा है। मंगलवार को जिले में प्रदूषण की मात्रा 290 एक्यूआई था वहीं बुधवार को यह बढ़कर 349 एक्यूआई पर पहुंच गया।
-----
दिवाली पर पूजन का शुभ मुहूर्त
वृष लग्न- शाम 06: 09 से रात 08:05 बजे तक
प्रदोष काल-शाम 05:32 से रात 08:12 बजे तक
धनु लग्न (व्यापारिक)-प्रात: 9:51 से 11:50 बजे
शुभ मुहूर्त- मध्यान्ह 11:01 बजे से 01:30 बजे तक
--------
रोडवेज के दावे हुए फेल, परेशान रहे यात्री
मैनपुरी। रोडवेज के तमाम दावों के बीच दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यात्रियों की भीड़ के चलते बसों का संकट गहरा गया।

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बुधवार को बस स्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों की कमी रही। इटावा जाने केे लिए लोग घंटों बसों का इंतजार करते रहे। एआरएम पीके श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर जहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं अन्य मार्गों की बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। त्योहार पर सवारियां अधिक निकलती हैं। जिसके चलते सवारियों को बस स्टैंड पर कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed