फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Kanwariyas will gather for Jalabhishek

Agra News: जलाभिषेक के लिए आज उमड़ेंगे कांवडि़ये

Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Today Kanwariyas will gather for Jalabhishek
सोरोंजी के लहरा गंगाघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते कांवड़िए।
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िये श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रावण मास का 4 अगस्त को अंतिम सोमवार है। इस सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शनिवार से कांवड़ियों की अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार से रविवार देर रात तक कांवड़ भरने के लिए कांवड़ियों की भीड़ पहुंचेगी।कांवड़ मेला लगातार गुलजार बना हुआ है। कांवड़ मेले में लोग कांवड़ व कांवड़ सजाने के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, धौलपुर हिंडौन आदि स्थानों से कांवड़िये कांवड़ भरकर ले गए। इन कांवड़ियों ने तीर्थनगरी के वराह मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किए और कांवड़ भरने के बाद लहरा में लहरेश्वर मंदिर पर मत्था टेका। सोरोंजी-कासगंज मार्ग पर लगातार कांवड़िये निकलते रहे। शनिवार से डाक कांवड़ियों की संख्या में भी इजाफा होगा। पुलिस प्रशासन भी कांवड़ियों की अधिक संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्थाएं बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed