फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today and tomorrow's opportunity for admission in polytechnic

Agra News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आज और कल का मौका

Tue, 22 Oct 2024 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow's opportunity for admission in polytechnic
कासगंज। पॉलिटेक्निक में सात चरण की प्रक्रिया के बाद भी खाली रह गई सीटों को अब स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। छात्रों को प्रवेश के लिए मंगलवार व बुधवार का मौका है। जिले की राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में मैकेनिकल प्रोडेक्शन, सिविल ईपीसी, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में 192 सीटें हैं। इनमें से 161 सीटों पर ही अभी तक प्रवेश हुए हैं। सबसे अधिक 21 सीटें आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में खाली हैं। मैकेनिकल प्रोडक्शन में पांच तथा लेटरल एंट्री में एक, सिविल ईपीसी में तीन तथा लेटरल एंट्री में एक सीटे रिक्त हैं। एमएमआईटी में मैकेनिकल प्रोडेक्शन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स में 198 सीटें हैं। इनमें से 170 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। इस संस्थान में मैकेनिकल प्रोडक्शन की 11 लेटरल एंट्री में एक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की आठ तथा लेटरल एंट्री में एक, इलेक्ट्रोनिक्स की सात सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए एक मौका और दिया गया है। अभ्यर्थी मंगलवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद शाम तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी को 23 अक्तूबर को अपनी फीस जमा कर प्रवेश लेना होगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ही पात्र होंगे। अब तक की प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी संस्थान में प्रवेश ले चुके छात्र अपना आवेदन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed