आगरा में कोरोना: नए मरीजों के आंकड़ों में बड़ा उछाल, 14 कॉलोनियों में 18 संक्रमित मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 13 साल की किशोरी सहित शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 18 नए मामले मिले। ये मरीज 14 कॉलोनियों और मोहल्लों में मिले हैं। फरवरी और मार्च में एक दिन में यह सबसे अधिक मरीज हैं। इससे पहले सात जनवरी को 19 संक्रमित पाए गए थे।
प्रशासन ने 14 नई कॉलोनियों को कंटेनमेंट जोन बनाया है। नए मिले मरीजों में आठ महिलाएं हैं। इसमें किशोरी बासौनी, बाह की रहने वाली है। संक्रमितों के संपर्क में आए 25-25 लोगों की सूची बनाकर उनकी स्क्रीनिंग करते हुए नमूने लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,644 हो गई है। 10,386 मरीज ठीक हो चुके हैं। 176 की मौत हो गई है। 82 इलाज करा रहे हैं।
ये हैं कंटेनमेंट जोन:
अल्कापुरी टैगोर नगर, दयालबाग, दयाल नगर, एचआईजी फ्लैट हरीपर्वत, ईदगाह कुल्तपुर, कमला नगर, शाहगंज, शादरा कॉम्पलेक्स दरेसी, सिंगी गली, बासौनी, थापमहेद्वारी, वास शोभा एत्मादपुर, भदरौली, पछाह शमसाबाद।
सर्विलांस के लिए 800 स्वास्थ्य कर्मचारी लगाए
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि संक्रमित मरीजों को चिह्नित करने के लिए आशा, एएनएम सहित 800 स्वास्थ्य कर्मचारी लगाए हैं। 50 रैपिड रिस्पांस टीम बनी हैं, जिसमें से शहर में 25, देहात में 15 और दस टीमें केंद्रीय हैं। नमूने लेने के लिए 15 बूथ देहात में, 22 शहर में हैं।
तीन मरीजों में दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन
आगरा में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन के तीन मरीज मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज से बीते सप्ताह सात संक्रमित मरीजों के नमूने लखनऊ केजीएमयू जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से तीन में दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन मिला है और एक मरीज में अज्ञात स्ट्रेन पाया गया। राहत की बात है कि यह सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ आरती अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश भर में जिनोम सीक्वेंसिंग के तहत जांच के लिए नमूने भेजे गए थे, तीन में दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन मिला है, एक अज्ञात है, जिसकी स्टडी चल रही है, अभी 3 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। लोग घबराए नहीं, मास्क पहनें और पूरी सावधानी बरतें। बुजुर्गों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।