फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today active corona cases of agra 28 march 2021: 12 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 12 नए मरीज और मिले, छह को कराना पड़ा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 28 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 12:01 AM IST
सार

  • 91 सक्रिय मरीज, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं 12, अन्य होम आइसोलेशन में करा रहे इलाज
  • कुल संक्रमितों में से 10 फीसदी की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग, जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाएंगे नमूने

विज्ञापन
today active corona cases of agra 28 march 2021: 12 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। शनिवार को आठ महिलाओं समेत कोरोना वायरस के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें से छह मरीजों की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को 12 मरीज मिलने पर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10,656 हो गई है। इसमें से 10,389 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 176 की मौत हो चुकी है। इनमें से 91 मरीज इलाज करा रहे हैं, जिनमें से 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। यह सभी मरीज एसएन के कोविड अस्पताल में ही हैं। इनमें से आठ आईसीयू में हैं। 
विज्ञापन


ये बने नए कंटेनमेंट जोन
नए मरीज बसई ताजगंज, नई आबादी बसई खुर्द, किदवई पार्क राजामंडी, लाजपत नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी विजय नगर कॉलोनी, सुभाष नगर अलबतिया, अछनेरा और किरावली में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल संक्रमितों में से 10 फीसदी की होगी जीनोम सीक्वेंसिंग
शहर में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन और अज्ञात स्ट्रेन का वायरस मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। हर सप्ताह कुल संक्रमितों में से 10 फीसदी नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। ये नमूने केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। 

एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन भारतीय स्ट्रेन के मुकाबले दोगुना खतरनाक है। 

इस स्ट्रेन का वायरस किसी और मरीज में तो नहीं पहुंच गया, इसकी जांच के लिए हर सप्ताह कुल संक्रमित मरीजों में से न्यूनतम और अधिकतम उम्र वाले मरीजों के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। होली के बाद नमूने भेजे जाएंगे। 

मास्क लगाएं, हाथों को करें सैनिटाइज: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन और अज्ञात स्ट्रेन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। लोगों से अपील है कि सामाजिक दूूरी और मास्क का गंभीरता से उपयोग करें। बुजुर्गों का टीकाकरण कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed