फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today 26.86 lakh plants will make the earth green

आज 26.86 लाख पौधों से होगा धरा का हरित श्रृंगार

Mon, 04 Jul 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Today 26.86 lakh plants will make the earth green
मैनपुरी। धरा का हरित श्रृंगार करने के लिए मैनपुरी में आज अभियान चलाकर 26.86 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें वन विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी पौधरोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पौधरोपण के लिए सोमवार शाम तक पौधों का शत प्रतिशत उठान भी हो गया। सुबह सात बजे से अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत मैनपुरी में हरियाली बढ़ाने के लिए इस वर्ष 36 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। इसके लिए शासन ने वन विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य सौंपा गया है। पांच जुलाई को पौधरोपण अभियान की शुरूआत पर एक ही दिन में प्रशासन द्वारा मंगलवार को 26.86 लाख पौधे रोपित कराए जाएंगा। इसके लिए पहले ही गड्ढा खोदान का कार्य कराया जा चुका है। दो जुलाई से विभागवार पौधों का उठान शुरू हो गया था। सोमवार शाम तक वन विभाग की 21 पौधशालाओं से पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, जामुन, आम, सहजन आदि के पौधों का उठान कर लिया गया। ऊसर बंजर भूमि में बबूल के पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद भी 15 अगस्त तक निर्धारित तिथियों पर पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बनाए गए नोडल अधिकारी
मैनपुरी में पौधरोपण अभियान की मॉनीटरिंग के लिए प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे तीन जुलाई को ही यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत वन बनाने पर जोर
शासन ने वन महोत्सव के तहत अमृत वन विकसित करने पर विशेष जोर दिया है। ये अमृत वन ग्राम पंचायतों की भूमि पर विकसित किए जाएंगे। यहां पीपल, बरगद के पौधे रोपे जाएंगे। जिले में एक दर्जन से अधिक स्थल चिह्नित किए हैं।

समान पक्षी विहार में रोपा पौधा
किशनी। सोमवार को पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव जितेंद्र प्रसाद ग्राम पंचायत समान पहुंचे। सीडीओ विनोद कुमार के साथ गांव बरियार में पौधरोपण की तैयारियां देखीं। ग्राम समाज की जमीन पर दस हेक्टेयर में 20 हजार गड्ढे खोदे गए हैं। अधिकारियों ने समान पक्षी विहार में भ्रमण किया। यहां पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए। प्रमुख सचिव ने बताया कि समान पक्षी विहार के विकसित होने में दिक्कत आ रही है। कुछ किसानों की जमीन इसके बीच में आ रही है। पक्षी विहार के एरिया की ड्रोन से मैपिंग कराकर किसानों से बात की जाएगी। बदले में किसानों को अन्य जगह जमीन देने की बात भी रखी जाएगी। उन्होंने प्रधान उमेश शर्मा को पौधरोपण अभियान की तैयारियों के लिए सराहा। इस मौके पर एसडीएम सत्यनारायण, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी सत्यनारायण मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह, सर्वेश भदौरिया, प्रभारी थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed