फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   toaday jewellers mardet and tomorrow agra will be closed

आज सराफा, कल आगरा बंद

Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 23 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
toaday jewellers mardet and tomorrow agra will be closed
सराफा एसोसिएशन के महामंत्री पर जानलेवा हमला और फिर धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं,  व्यापारियों व मीडियाकर्मियों पर लाठीचार्ज के विरोध में व्यापारी संगठनों ने 25 नवंबर को आगरा बंद का एलान किया है। व्यापारियों ने रात में बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शाम चार बजे व्यापारी शहीद स्मारक पर बैठक करेंगे और काली पट्टी बांधकर पुलिस बर्बरता का विरोध करेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को ही आगरा के सभी सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। देर शाम इसकी घोषणा आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

सोमवार शाम मदिया कटरा के वैभव पैलेस पर व्यापारी संगठनों की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय भी शामिल हुए। इसमें आगरा व्यापार मंडल, नेशनल चेंबर, सर्राफा कमेटी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आगरा फाउंड्री एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, लुहार गली बाजार कमेटी, उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, आगरा मशीनरी एसोसिएशन सहित दो दर्जन से ज्यादा व्यापारिक संगठनों ने लाठीचार्ज पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, भुवेश अग्रवाल, अमर मित्तल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अजय अवागढ़, राजेश हेमदेव, नवीन जैन, रमन लाल गोयल, चुन्नी लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र दौनेरिया, प्रमोद गुप्ता, कन्हैया लाल, संजय कुमार, ताराचंद्र गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, अतुल बंसल, मुकेश अग्रवाल, सुनील वर्मा, मुकेश गर्ग, राजू मेहरा आदि मौजूद रहे।
कल दवा बाजार भी बंद
मेडिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट, सचिव पुनीत कालरा ने बताया कि 25 नवंबर को दवा बाजार भी बंद रखा जाएगा। आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने भी बताया कि व्यापारियों पर हमले के विरोध में आहूत बंद में उनका संगठन भी शामिल रहेगा।
सहालग में दहशत में व्यापारी
फेस्टिवल सीजन और दिवाली के बाद छाए सन्नाटे के बाद सहालग शुरू होने से कारोबार पटरी पर लौटने लगा था। बाजार में जैसे ही तेजी आई, वैसे ही सराफा एसोसिएशन के महामंत्री पर जानलेवा हमले से कारोबारी दहशत में आ गए। व्यापारियों के सामने अपनी सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।
अपनी सुरक्षा खुद करें व्यापारी
आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक गोविंद अग्रवाल, अध्यक्ष चरनजीत थापर, महामंत्री हरेश अग्रवाल ने सराफा व्यवसायी धन कुमार जैन को गोली मारे जाने की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनके संगठन द्वारा सुझाए गए 15 बिंदुओं पर काम करना होगा, तभी अपराधों पर नियंत्रण हो सकेगा। व्यापारी संगठन के जरिए बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर अपनी सुरक्षा के कदम खुद उठाएं। उन्होंने नर्सिंग होम जाकर सराफा कारोबारी का हाल भी जाना।
जबरा मारे और रोने भी न दे। व्यापारियों की आवाज उठाने पर लाठीचार्ज करके पुलिस अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है, लेकिन हम बाजार बंद करके अपना विरोध जता देंगे।
टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा व्यापार मंडल
आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए अब खुद मुख्यमंत्री को ही कुछ कठोर कदम उठाने चाहिए।
मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चेंबर
लगातार लूट, हत्या से व्यापारी दहशत में हैं। शांतिपूर्वक अपनी बात कहने गए लोगों पर लाठीचार्ज की मैं कड़ी निंदा करता हूं। बाजार बंद पर मंगलवार को साथियों से चर्चा करेंगे।

गागन दास रामानी, महासचिव, आगरा व्यापार मंडल
सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन
पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के बाद शाम से ही सोशल मीडिया पर व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं के साथ आम लोगों ने विरोधस्वरूप ब्लैक प्रोफाइल अपना लिया। व्हाट्सएप्प और फेसबुक पर प्रोफाइल बदल कर विरोध जताने का सिलसिला शुरू हुआ तो चंद घंटों में ही शहर के सैकड़ों लोगों ने इसे अपना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed