फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To save the heritage, paper was used not the trowel.

Agra News: धरोहर बचाने के लिए कागज चला, कन्नी नहीं

Thu, 08 Oct 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
To save the heritage, paper was used not the trowel.
जोहरा बाग
आगरा। यमुना के किनारे चीनी का रोजा के पास मौजूद स्मारक जोहरा बाग धीरे-धीरे बदहाल होता जा रहा है। स्मारक की तीन मंजिलें दो साल पहले बारिश में ढह गई थीं। मुगल काल की इस धरोहर को सहेजने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दो सालों में सिर्फ कागजों पर काम किया। मरम्मत अब तक शुरू नहीं हुई है। पहले चरण के संरक्षण के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 में बारिश के दौरान 500 साल पुराने जोहरा बाग का तीन चौथाई हिस्सा ढह गया था। लाल बलुआ पत्थर से बने स्मारक पर तब मलबा हटाकर उखड़े पत्थरों को मसाले से सेट कर दिया गया था। ढही तीनों मंजिलों को संरक्षित करने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चीनी का रोजा से सामान पहुंचाने के लिए पाथवे बनाया गया था, जो बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास गिरी हुई तीनों मंजिलों की तस्वीर के अलावा कोई ब्योरा मौजूद नहीं था। ऐसे में इसकी थ्री-डी स्कैनिंग कराई गई जिसमें काफी समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

ईरानी राजदूत का आतिशबाजी संग हुआ था स्वागत
ऑस्टि्रयाई इतिहासकार एब्बा कोच की पुस्तक रिवरफ्रंट गार्डंस ऑफ आगरा में दर्ज है कि शाहजहां ने इस बाग में मई 1638 में ईरानी राजदूत यादगार बेग का जोरदार स्वागत किया था। विदेशी मेहमान के साथ सैर के बाद शाम को आतिशबाजी कराई थी। राजकुमार के रूप में औरंगजेब वर्ष 1652 में अपनी बहन जहांआरा से मिलने जोहरा बाग में आए थे। वर्ष 1835 तक रामबाग से बेहतर स्थिति में जोहरा बाग था। मुगल राजकुमारी जहांआरा ने सबसे ऊपरी मंजिल पर मेहराबों के साथ छतरी को जोड़ा था।
-------------

हर शहंशाह की वास्तुकला का नमूना
पुरातत्वविद डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि बाबर से लेकर शाहजहां तक हर मुगल शहंशाह की वास्तुकला का नमूना जोहरा बाग में मौजूद था। यह आगरा में एकमात्र इमारत है जिसमें अगल-अलग काल की वास्तुकला नजर आती थी। इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।

--------------

- जोहरा बाग में छतरियों के अंदर की डिजाइन कैसी थी और किस तरह का निर्माण था, इसके लिए थ्री-डी स्कैनिंग कराई गई है। इसे फिर से सहेजने के लिए एक-एक डिजाइन चाहिए। पूरी तैयारी के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। बजट स्वीकृत हो चुका है। - डॉ. स्मिता कुमार, अधीक्षण पुरातत्वविद

जोहरा बाग

जोहरा बाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed