फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To hoist the saffron in the civic bodies, the BJP fielded an army of veterans

Agra News: निकायों में फहराने को भगवा, भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज

Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
To hoist the saffron in the civic bodies, the BJP fielded an army of veterans
मैनपुरी। नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। ये चुनाव इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके परिणाम ही लोकसभा चुनाव की राह तय करेंगे। ऐसे में भाजपा ने निकायों में भगवा फहराने के लिए दिग्गजों की पूरी फौज मैदान में उतार दी है। प्रभारी मंत्री से लेकर पर्यटन मंत्री और विधायक प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। पार्टी की जीत का सेहरा भी दिग्गजों के सिर पर सजेगा तो वहीं हार का ठीकरा भी उन पर ही फूटेगा। जिले में नगर पालिका परिषद मैनपुरी समेत दस नगर निकायों के लिए चुनाव हो रहा है। नगर पंचायत बरनाहल में जहां पहली बार चुनाव हो रहा है तो वहीं अन्य आठ नगर पंचायतों में से छह पर भाजपा ने बीते चुनाव में जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद बसपा द्वारा जीती गई नगर पंचायत किशनी सीट पर चेयरमैन को अपने पाले में करके भाजपा ने हासिल कर ली थी।
विज्ञापन

इस बार पहले से भगवामय नगर पालिका परिषद समेत आठ नगर निकायों में काबिज रहने की चुनौती भाजपा के सामने है तो वहीं तीन नगर निकायों में कमल खिलाने की चुनौती भी है। नगर पंचायत बरनाहल में पहली बार चुनाव हो रहा तो यहां भी भाजपा कब्जा करना चाहती है। इसके लिए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा ने दिग्गजों की फौज मैदान में उतारी है। जिले में हो रहे नगर निकाय चुनाव में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। नामांकन के दौरान प्रभारी मंत्री जहां जिले में प्रवास पर रहे तो वहीं पर्यटन मंत्री भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रभारी बनाए गए विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह का भी जिले में ही डेरा है। इसके अलावा विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री और बृज क्षेत्र के नेता भी मैनपुरी ही डटे है। हर हाल में भाजपा इस बार सभी दस नगर निकायों में भगवा फहराना चाहती है। कहीं न कहीं प्रत्याशियों के साथ ही इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी निकाय चुनाव में दांव पर है। इसलिए दिग्गज भी पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिद्वंद्वी दलों में जिले के पदाधिकारी ही कर रहे कसरत
भाजपा ने जहां दिग्गजों की पूरी फौज चुनावी मैदान में उतार दी है वहीं प्रतिद्वंद्वी दलों में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी में प्रत्याशी और जिले के पदाधिकारी ही कसरत कर रहे हैं। राजनीति के जानकारों के अनुसार भाजपा को इसका फायदा निकाय चुनाव में मिल सकता है। हालांकि प्रतिद्वंद्वी दल भी जल्द ही बड़े नेताओं को चुनाव में बुलाने की तैयारी में जुट गए हैं।

वर्तमान में निकायवार अध्यक्ष पद की स्थिति
निकाय का नाम निवर्तमान अध्यक्ष राजनैतिक दल
-मैनपुरी मनोरमा देवी भाजपा
-ज्योंती खुड़िया नवाब सिंह दिवाकर भाजपा
-बेवर सुनीति भाटिया भाजपा
-कुसमरा संजय गुप्ता सपा
-किशनी अनिल मिश्रा बसपा से जीतकर भाजपा में शामिल
-भोगांव खरग सिंह (मृतक) निर्दलीय
-घिरोर रेखा जाटव भाजपा
-कुरावली संगीता वर्मा भाजपा
-करहल सेवन श्री भाजपा
-बरनाहल नवसृजित नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed