फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Time up to 25 to make up for college deficiencies

कॉलेज की कमियां पूरा करने के लिए 25 तक का समय

Sat, 21 Aug 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Time up to 25 to make up for college deficiencies
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध सभी कॉलेजों को संबद्धता पत्र में बताई गई कमियों को पूरा करने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया है। कमियों को पूरा करके साक्ष्य विश्वविद्यालय में देना होगा। सत्र 2021-22 में शिक्षक अनुमोदित न होेने, प्रबंध समिति अनुमोदित न होने और कमियों को पूरा न करने पर आगामी सत्र के लिए कॉलेजों को संबद्धता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व सचिवों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्थायी संबद्धता प्राप्त पाठ्यक्रमों में शिक्षक व प्रबंध समिति अनुमोदन प्राप्त न होने पर छात्रों के प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से लॉगिन नहीं खोला जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में संचालित स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों (बीएड पाठ्यक्रम के अलावा) में पठन-पाठन के लिए मानक के अनुरूप शिक्षकों का अनुमोदन विश्वविद्यालय से प्राप्त करना जरूरी है। कई कॉलेज समय-समय पर विश्वविद्यालय से शिक्षक अनुमोदन के लिए विशेषज्ञ प्राप्त कर लेते हैं, पर शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई है। यह अनियमितता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को अंतिम अवसर दिया गया है कि वह विश्वविद्यालय से विषय विशेषज्ञ प्राप्त करके शिक्षकों के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करा लें। अगस्त में ही प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद कॉलेजों को विषय विशेषज्ञ दिया जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed