Vande Bharat Train: 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार, वंदेभारत एक्सप्रेस की वजह से बदला इस सुपरफास्ट ट्रेन का समय
नई दिल्ली से वापसी पर मथुरा और राजामंडी स्टेशन के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। गतिमान एक्सप्रेस के बाद ये दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने नई दिल्ली से लौटते हुए पलवल से आगरा कैंट तक अधिकतम गति पकड़ी। ये 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ी। सोमवार से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नियमित नई दिल्ली के लिए ट्रेन चलेगी।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को नई दिल्ली से लौटते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने पलवल और आगरा कैंट के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी। गतिमान एक्सप्रेस के बाद ये दूसरी सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। वापसी पर ये आगरा कैंट स्टेशन पर शाम 4:26 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आई। निर्धारित समय से चार मिनट देरी रही। यहां चार मिनट ठहराव के बाद शाम 4:30 बजे रवाना हुई। सोमवार से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली के लिए चलेगी। इसका संचालन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन है।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती में लगी आग, जल गईं छह झुग्गियां; आसपास के लोगों में फैली दहशत
आगरा कैंट स्टेशन से 28 यात्री हुए सवार
आगरा कैंट स्टेशन से भोपाल के लिए 28 यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर किया। इसमें सबसे ज्यादा 24 चेयर कार और चार एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्री रहे। नई दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन तक के 128 यात्री रहे, जिसमें 13 एग्जीक्यूटिव क्लास और 115 यात्री चेयर कार के रहे।
महाकौशल सुपरफास्ट ट्रेन का समय बदला
वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के कारण गाड़ी संख्या 12190 हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के समय में बदलाव हुआ है। अब से राजामंडी स्टेशन पर अपराह्न 3:22 बजे आएगी और 3:24 बजे पर रवाना होगी। अभी तक ये शाम 4:58 पर आती थी और 5 बजे जाती थी। आगरा कैंट स्टेशन पर 3:35 बजे आकर 3:40 पर रवाना होगी। अभी तक यह शाम 5:15 बजे पर आकर 5:20 बजे रवाना हो रही थी।
स्टेशन स्टेशन तक चेयर कार किराया एग्जीक्यूटिव किराया
आगरा कैंट निजामुद्दीन 805 1390
आगरा कैंट ग्वालियर 525 1005
आगरा कैंट वीरांगना लक्ष्मीबाई 700 1355
आगरा कैंट रानी कमलापति 1420 2630