फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Timardar and patient reached commotion in district hospital for investigation

जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची तीमारदार और मरीज ने काटा हंगामा

Tue, 20 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Timardar and patient reached commotion in district hospital for investigation
मैनपुरी। जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए पहुंच रहे मरीज और तीमारदार कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं। मंगलवार को यहां पहुंचे कुछ लोगों ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा किया। पुलिस को सूचना होते ही आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लेने का काम चल रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति बिना मास्क के ही जांच केंद्र में प्रवेश कर गया। जब वहां मौजूद डॉक्टर पीके दुबे ने उसे मास्क लगाने के लिए कहा तो वह डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगा। यहां मौजूद एलटी और अन्य कर्मचारियों ने जब उसे अभद्रता करने से रोका तो संबंधित व्यक्ति स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौज करने लगा। करीब 15 मिनट तक आरोपी अपने साथियों की मदद से यहां हंगामा करता रहा।
विज्ञापन

बाद में जैसे ही डॉक्टर और स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी वैसे ही आरोपी वहां से भाग निकले। डॉक्टर पीके दुबे ने बताया कि अस्पताल प्रतिदिन 200 से 300 लोगों के नमूने कोविड-19 की जांच को लेकर लिए जा रहे हैं कुछ तीमारदार और मरीज यहां आकर हंगामा करते हुए। यहां पुलिस सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। ऐसे हालातों में स्वास्थ्य कर्मचारी किस प्रकार से काम कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed