{"_id":"674d31baa14eaa6ce50f6eb7","slug":"tilak-on-forehead-and-such-marks-on-body-innocent-brutally-murdered-body-found-people-shuddered-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माथे पर तिलक और शरीर पर ऐसे निशान...मासूम की बेरहमी से हत्या, इस हाल में मिली लाश; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माथे पर तिलक और शरीर पर ऐसे निशान...मासूम की बेरहमी से हत्या, इस हाल में मिली लाश; कांप गए लोग
Mon, 02 Dec 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 09:34 AM IST
सार
आगरा के पिनाहट में तीन दिन से लापता मासूम का शव बोरे में बंद मिला। शव को बाहर निकाला गया तो उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। वहीं शरीर पर अजीब निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बालक का फाइल फोटो और लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला नयापुरा आठ वर्षीय मासूम की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वो तीन दिन से लापता था। सुबह-सुबह घर के पीछे बोरे में उसकी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम की बेरहमी से हत्या कर किसी ने लाश को बोरे में बंद कर फेंक दिया। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोहल्ला नयापुरा रौनक पुत्र करण सिंह उम्र 8 वर्ष तीन दिन पहले घऱ के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की, मगर कही पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी थी। सोमवार की सुबह करण सिंह के घर के पीछे ही बोरे में रौनक की लाश मिली।
विज्ञापन
ये देख बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। रौनक की लाश को बोरे से निकाला गया। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। ये देख सभी हैरान रह गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तंत्र मंत्र के चलते मासूम की किसी ने बलि दे दी है। फिलहाल पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दी जांच शुरू कर दी है।