फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tiktok and mobile become cause of husband wife fight

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डाल रहे मोबाइल और टिकटॉक, चौंकाने वाले हैं यह मामले

Mon, 23 Sep 2019 08:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2019 08:31 PM IST
सार

आगरा के आशा ज्योति केंद्र में इस तरह के कई मामले सामने आए 
काउंसर के अनुसार 15 से 20 प्रतिशत मामलों में झगड़े की वजह बना मोबाइल 

विज्ञापन
tiktok and mobile become cause of husband wife fight
TikTok (Symbolic)

विस्तार

मोबाइल और टिकटॉक पर वीडियो बनाने का क्रेज अब पारिवारिक झगड़े की जड़ भी बनता जा रहा है। टिकटॉक के चक्कर में कोई अपनों की बात को अनसुना करता है तो कोई दिनभर मोबाइल पर ही बिजी रहता है। ये छोटी-छोटी बातें झगड़े का कारण बन जाती हैं। आगरा में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


केस- 1
शाहगंज क्षेत्र की युवती की शादी छह साल पहले गुजरात के युवक से हुई थी। पिछले एक साल से दोनों में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। उसने पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामला आशा ज्योति केंद्र पहुंच गया। 
विज्ञापन


दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। पति ने कहा कि पत्नी दिन भर टिकटॉक पर वीडियो बनाती रहती है। उसकी बातों पर गौर तक नहीं करती। हर बात को अनसुना कर देती है। दोनों के बीच यही झगड़े की वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 2
थाना छत्ता निवासी दंपती की शादी को चार साल हुए हैं। दोनो में झगड़ा होता है। आशा ज्योति केंद्र पर दोनों की काउंसलिंग हुई। पत्नी ने पति पर हाथ छोड़ने का आरोप लगाया। पति ने कहा कि झगड़े की जड़ मोबाइल है। पत्नी दिन भर उसी पर व्यस्त रहती है।

केस- 3
थाना सदर के दंपती की शादी नौ महीने पहले ही हुईं हैं। दोनों एक-दूसरे को समय न देने और मोबाइल पर व्यस्त रहने के आरोप लगा रहे हैं। पत्नी का कहना है कि पति दफ्तर से आने के बाद मोबाइल पर ही व्यस्त रहते हैं, उसके साथ नहीं रहना है।

20 फीसदी झगड़ों की वजह मोबाइल

आगरा में सिर्फ ये तीन केस नहीं है। आशा ज्योति केंद्र और पुलिस परामर्श केंद्र पर आ रहे पति-पत्नी के विवाद में से 20 फीसदी झगड़ों की वजह मोबाइल फोन निकल रहा है। पत्नी कहती हैं, पति घर पर जितना समय रहते हैं, मोबाइल से चिपके रहते हैं। पति की शिकायत है, पत्नी टिकटॉक पर वीडियो बनाती है, फेसबुक पर सहेलियों को समय देती है।

केस काउंसलर अर्शी खाना ने बताया कि 15 से 20 प्रतिशत मामलों में लगातार देखने को मिल रहा है कि महिलाएं जो पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा रहीं है काउंसिलिग में इसकी वजह मोबाइल फोन निकल कर आ रही है।

मनोचिकित्सक दिनेश राठौर ने बताया कि पति, पत्नी का रिश्ता ऐसा है कि दोनों एक दूसरे से तवज्जो चाहते हैं। ऐसे में जब किसी को लगता है कि उसे जो समय मिलना चाहिए, जीवनसाथी उसे मोबाइल फोन पर खर्च कर रहा है तो तनाव बनता है।

ये भी हैं शिकायतें

1. पति शराब पीकर आता है, मारपीट करता है।
2. ससुराल में पत्नी के मायके वाले दखल देते हैं।
3. सास परेशान करती है, पति मां का साथ देता है।
4. पति किसी और महिला से फोन पर बात करता है। 
5. दहेज के लिए घर से निकाल दिया... ये शिकायत सबसे ज्यादा।
(परिवार परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed