{"_id":"5d00a290bdec2207490a1cfc","slug":"tihar-jail-accused-escapee-from-delhi-police-custody-dakshin-express-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से तिहाड़ ले जाया जा रहा आरोपी पुलिस को दे गया चकमा, ट्रेन से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से तिहाड़ ले जाया जा रहा आरोपी पुलिस को दे गया चकमा, ट्रेन से हुआ फरार
Wed, 12 Jun 2019 07:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आरोपी सलमान हथकड़ी में जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में पेशी के बाद वापस दिल्ली की तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा दिल्ली का शातिर चोर सलमान दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से फरार हो गया। ग्वालियर-आगरा मार्ग पर जाजऊ और भांडई स्टेशन के बीच चोर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।
उसे ले जा रही दिल्ली पुलिस के सिपाहियों ने आगरा से मथुरा के बीच ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन वह हाथ न आया। आगरा कैंट जीआरपी पर चोर के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
तिहाड़ जेल दिल्ली का कैदी सलमान निवासी नूर इलाही, गली नंबर पांच, बरहनपुरा थाना, नई दिल्ली चोरी के आरोप में सजा काट रहा था। आठ जून को उसे हैदराबाद में हुए एक केस के सिलसिले में हेड कांस्टेबल प्रदीप और पांच अन्य सिपाहियों के साथ पेशी पर भेजा गया था।

Trending Videos
दस जून को पेशी के बाद सलमान को लेकर पुलिसकर्मी दक्षिण एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए सवार हुए थे। ट्रेन में कैदी सलमान ऊपर की बर्थ पर सो रहा था। रात गहराने पर पुलिसकर्मियों की आंख भी लग गई।
बुधवार सुबह तीन बजे आगरा के पास पुलिसकर्मी ने देखा तो कैदी की जगह हथकड़ी नजर आई। कैंट स्टेशन से मथुरा जंक्शन तक ट्रेन में सलमान की तलाश की गई।
दिल्ली पुलिस ने वापस आगरा कैंट आकर जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी एसपी इस मामले में जांच के लिए आगरा आ रहे हैं। सलमान पर दिल्ली, हरियाणा और बदायूं में भी कई मामले चल रहे हैं।