फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tight security in vrindavan for Ram Nath Kovind visit

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा वृंदावन

Wed, 27 Nov 2019 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
tight security in vrindavan for Ram Nath Kovind visit
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सीडीओ और एडीएम स्तर के अधिकारियों को दी गई है, वहीं, एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 नवंबर को वृंदावन आ रहे हैं। वो रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के शारदा ब्लॉक स्थित कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वो ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। राष्ट्रपति वृंदावन में करीब चार घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वृंदावन में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वृंदावन को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। मथुरा में दो एडीएम और एक सीडीओ की तैनाती को देखते हुए दो एडीएम स्तर के अधिकारी आगरा से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ जोनल और सेक्टर पर इसी स्तर के पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। 

सुरक्षा प्वाइंट
- 75 प्वाइंट पर सुरक्षा बल की तैनाती
- 25 एएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती
- 50 सीओ स्तर के अधिकारियों की तैनाती

आगमन से जुड़े स्थल
- रामकृष्ण मिशन 
- बांकेबिहारी मंदिर 
- निकुंज वन
- अक्षय पात्र

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में अक्षय पात्र स्थित हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां उनके आगमन को देखते हुए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। मंगलवार को सेना के हेलीकॉप्टर से रिहर्सल भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed