फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tight security in Mathura on republic day 2019

गणतंत्र दिवस पर मथुरा में बढ़ी सुरक्षा चौकसी, जन्मस्थान के आसपास लगा सख्त पहरा

Fri, 25 Jan 2019 09:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jan 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
tight security in Mathura on republic day 2019
जन्मस्थान के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस को लेकर मथुरा में चौकसी बढ़ा दी गई है। महानगर के होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस चेक किए गए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी चेकिंग की गई। कई प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास निगहबानी बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील शहरों की सूची में शामिल मथुरा में 25 जनवरी की सुबह से ही पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। गणतंत्र दिवस पर जहां भी बड़े आयोजन हो रहे हैं वहां निगहबानी बढ़ा दी गई। 
विज्ञापन


महानगर के एंट्री प्वाइंट पर भी चौकसी दिखी। वाहनों को रोककर चेक किया गया। महानगर में होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस भी चेक किए गए। यहां ठहरे लोगों के बारे में पूरी डिटेल जुटाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त चौकसी रही। ट्रेनों को भी चेक किया गया। आरपीएफ के साथ जीआरपी ने भी रेलले स्टेशन पर चेकिंग की। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सभी जगह पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं। 
  
मथुरा में बढ़ रही भक्तों की संख्या 

26 जनवरी को शनिवार है और 27 को रविवार। दो छुट्टियां होने के चलते लोग बड़ी संख्या में मथुरा पहुंच रहे हैं। मथुरा और वृंदावन में रहकर लोग भगवान के दर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि 26 की शाम से भीड़ बढ़ना शुरू हो जाएगी। 

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में तो शुक्रवार से ही भीड़ दिखने लगी थी। माना जा रहा है कि 26 की सुबह से बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा लगाने के लिए पहुंच जाएंगे। वहीं वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में भी दो दिन भक्तों की भारी भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed