फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tight security in Kasganj for Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस पर कासगंज में कड़ी सुरक्षा, संगीनों के साये में मनेगा आजादी का जश्न

Tue, 14 Aug 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 14 Aug 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Tight security in Kasganj for Independence Day celebrations
ब्रज वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। संगीनों के साए में स्वतंत्रता दिवस का जश्र मनाया जाएगा। कासगंज और गंजडुंडवारा में विशेष सुरक्षा के इंतजाम हैं। जबकि अन्य कस्बों में भी सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


धारा 144 का उल्लघंन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने पूर्व संध्या पर जिले के अधिकारियों, पुलिसबल, पीएसी, आरएएफ के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया और शांति सद्भाव के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।      
विज्ञापन


शहर में गत 26 जनवरी पर तिरंगा यात्रा का विवाद गहरा गया। इस विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल युवक अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर में जगह जगह आगजनी की घटनाएं हुईं और हिंसक झड़पें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Tight security in Kasganj for Independence Day celebrations
फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
वैसी घटना की फिर से पुनरावृत्ति न हो पाए इसको लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के चलते बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी, आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की कड़ी नजर रहेगी। 

मंगलवार की शाम को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पूरे शहर में फ्लैग मार्च कौतूहल का विषय बना रहा। इतनी बड़ी संख्या में पुलिसबल और सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर लोग सहमे दिखे। गंजडुंडवारा में भी फ्लैग मार्च किया गया। सुबह के समय पुलिस की मोबाइल टीमों ने शहर भर में भ्रमण किया।      

जिलाधिकारी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। किस तरह से सतर्कता रखनी है यह बताया गया। शहर में जगह जगह पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई। वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। 

 

दो जोन और 7 सेक्टर में बंटा शहर      

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि शहर को दो जोन और 7 सेक्टरों व 18 सब सेक्टर में बांटा गया है। 74 प्वाइंट बनाए गए हैं। जिनमें 25 स्थानों पर बैरीयर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 35 स्थानों पर छतों पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिसबल वाइना कूलर एवं एलएमजी सहित अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस रहेगा। बाहरी जनपदों का पुलिसबल भी आया है। 

तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 6 क्षेत्राधिकारी, 17 प्रभारी निरीक्षक, 15 निरीक्षक, 105 उपनिरीक्षक, 110 एचसीपी, 518 आरक्षी, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ की ड्यूटी लगाई है। यह ड्यूटी 12-12 घंटों की दो शिफ्टों में रहेगी। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस का कार्य जन सामान्य की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पुलिसबल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर है।

हर्षोल्लास से मनाए आजादी का जश्न

डीएम आरपी सिंह ने बताया कि जिलेभर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी तरह से जिले में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। जिसके लिए किसी भी यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। सभी लोग हर्षोल्लास के साथ परपंरागत तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाएं, लेकिन किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए। सभी लोग धारा 144 का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed