फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tight security arrangements in the district

जिले में सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements in the district
मैनपुरी। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद से जिले में बढ़ाई गई चौकसी मंगलवार को भी जारी रही। रेलवे स्टेशनों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस फोर्स जिले में अलर्ट रहा। दिनभर पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशनों पर गश्त करते रहे। मैनपुरी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की कमान खुद एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने संभाली। यहां कोतवाल विक्रम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। भोगांव में भी थाना पुलिस अलर्ट रही। ट्रेनों के आने-जाने के समय विशेष चौकसी बरती गई। एसपी कमलेश दीक्षित भी जिलेभर में भ्रमणशील रहे। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मी दिनभर तैनात रहे। थानाध्यक्ष अपनेे क्षेत्रों में गश्त करते रहे।
विज्ञापन

अग्निपथ के तहत होने वाली भर्तियां रोकी जाएं
मैनपुरी। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने सेना में चार वर्षीय संविदा भर्ती के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यालय पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। कार्यालय पहुंचे एडीएम और एएसपी को राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बेराजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सेना में चार साल की संविदा पर भर्ती छलावा है। सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। सरकार की नीतियों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने लगा है।
सपा कार्यालय पर सपाइयों के जमा होने की जानकारी पर एडीएम रामजी मिश्रा, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, सीओ सिटी विजयपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ज्ञापन में कहा कि एक युवा चार साल में पूर्ण सैनिक बन पाता है तब उसे सेवानिवृत करना उचित नहीं है। अल्पकालिक सेवा के बाद युवाओं के लिए कोई योजना नहीं है। सरकार पर प्रशिक्षण के नाम पर बोझ बढ़ेगा। सेना में रिक्त चल रहे पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस मौके पर अभिषेक यादव, जीशान अली खान, आशुतोष यादव, अंकित कठेरिया, सत्यपाल, जितेंद्र, दिनेश वाल्मीकि, सौरभ यादव, मोनू, संजय, पीयूष, सनी, हर्ष मौजूद रहे।
युवाओं ने राष्ट्रगान गाया
सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने ज्ञापन देने के बाद पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रगान गाया। युवाओं का कहना था कि सेना में भर्ती होना राष्ट्र भक्ति का सबसे बड़ा प्रतीक है। युवाओं की भावनाओं को समझा जाना चाहिए।
सेना में भर्ती के नाम पर ठगे 2.50 लाख रुपये
मैनपुरी। सेना में नौकरी दिलाए जाने के नाम पर एलाऊ क्षेत्र निवासी युवक से 2.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने अपने सभी नंबर बंद कर लिए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी सत्यम सिंह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति से उसका संपर्क हुआ। उसने खुद को सेना में कार्यरत बताया। कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 2.50 लाख रुपये देने होंगे। सत्यम उसकी बातों में आ गया और 50 हजार रुपये खाते में और दो लाख रुपये नकद दे दिए। रुपया दिए जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने दिए गए तीन नंबरों पर फोन मिलाया। सभी नंबर बंद आ रहे हैं। थे। पीड़ित ने मंगलवार को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed