फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tied hands and feet cloth was stuffed in the mouth young man was found suffering in bushes in agra

यमुना का बीहड़: बंधे हुए हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा कपड़ा, झाड़ियों में तड़पता मिला युवक; हाल देख सहमे ग्रामीण

Sat, 22 Jul 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 08:59 AM IST
सार

चरवाहे यमुना के बीहड़ में पशु चराने के लिए गए थे। उसी दौरान उन्हें झाड़ियों से आवाज सुनाई दी। वे नजदीक पहुंचे तो वहां उन्हें युवक रस्सी से बंधा हुआ पड़ा मिला। 


 

विज्ञापन
Tied hands and feet cloth was stuffed in the mouth young man was found suffering in bushes in agra
बंधक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बलाई के पास यमुना के बीहड़ में चरवाहे ग्रामीणों को एक युवक पड़ा हुआ मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। युवक तड़प रहा था। ये देख ग्रामीण सहम गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराने के बाद परिजनों को सूचित किया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

     

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को गांव बलाई के यमुना के बीहड़ में चरवाहे अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी बीहड़ की एक गहरी खाई की झाड़ियों में एक युवक की आवाज सुनाई दी। जिस पर देखा तो एक युवक वहां पड़ा हुआ था, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक को बंधन मुक्त कराने के बाद सुरक्षित थाने लेकर पहुंची। युवक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम सिंह निवासी गांव बिजकौली थाना बाह बताया। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में हलवाई का काम करता है। चार दिन पूर्व वह अपने घर से दिल्ली जाने के लिए ईको गाड़ी में बैठकर जा रहा था, तभी आगरा- बाह मार्ग पर पूजा पब्लिक स्कूल के पास एक बोलेरो गाड़ी के अज्ञात लोगों ने उसे कार से जबरन उतार लिया और अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन

उसने  बताया कि एक कमरे में हाथ-पैर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बंद कर दिया। जिसके बाद उन्होंने उसी अवस्था में यमुना के बीहड़ में छोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। इसी संदर्भ में थाना प्रभारी पिढौरा सत्य प्रकाश ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बीहड़ में मिला है। मामला संदिग्ध होने पर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed