फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tiddi dal

पुरबइया हवा बनी किसानों की सहयोगी, टला टिड्डियों का खतरा

Tue, 07 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
tiddi dal
कासगंज। हवाओं का रुख कभी किसानों को आफत देता है तो कभी राहत पहुंचाता है। पिछले दिनों पछुआ हवाओं के साथ टिड्डियों ने जिले में किसानों को आफत में डाल दिया तो वहीं अब पुरबइया ने टिड्डियों के खतरे को टाल दिया है। मौसम विभाग से रिपोर्ट मिलने पर कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब यूं हीं पूर्बी हवाएं चलने की संभावना हैं। इसलिए टिड्डियों का दल फिलहाल राजस्थान की ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में काफी समय से टिड्डी दल का खतरा मंडराया हुआ था, इसको लेकर कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया था। जब टिड्डियों का दल लगभग 10 दिन पहले कासगंज सीमा में आया तो कृषि विभाग के साथ-साथ किसानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिले में तीन दल बार-बार हवा के साथ घूमते रहे।
विज्ञापन

उसके बाद कृषि विभाग और किसानों ने संयुक्त रूप से प्रयास कर टिड्डियों को जिले की सीमा से बाहर निकाल दिया। अलर्ट अभी भी जारी है, लेकिन खतरा फिलहाल टल चुका है। पिछले दिनों दल पश्चिमी हवाओं के साथ राजस्थान की ओर बढ़ गया और अब मानसून सत्र शुरू होने से पहले जब पूर्बी हवाएं चलने लगी हैं तो यह स्पष्ट हो गया है कि दल फिलहाल पश्चिमी क्षेत्र में ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- पूरब की दिशा से हवाएं चलने लगी हैं। जबकि दल पश्चिम क्षेत्र राजस्थान में हैं। ऐसे में अब खतरा फिलहाल टला हुआ है, लेकिन सतर्कता पूरी तरह बरत रहे हैं। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed