Etah News: प्राइवेट बस में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से बनाए जा रहे थे टिकट, इस तरह पकड़ा गया बड़ा खेल
कोतवाली देहात की मरथरा चौकी पुलिस के सहयोग सेपरिवहन निगम की टीम ने बस को रोका और चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बस में 40 सवारियां पटियाली से दिल्ली जा रही थीं। इन सवारियों को मशीन से टिकट बनाकर दिए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में रोडवेज बसों की तरह ही शातिरों ने एक प्राइवेट बस में ई-टिकट मशीन से टिकटें बनाना शुरू कर दीं। यात्रियों को गुमराह करने के लिए मशीन से टिकट देने का खेल चल रहा था। रंग भी रोडवेज के रंग में ही रंगी हुई थी। इसकी जानकारी होने पर परिवहन निगम की ओर से चेकिंग की गई। इस दौरान पटियाली-दिल्ली पर चल रही बस को पकड़ लिया। बस मालिक के खिलाफ निगम की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
परिवहन निगम के कर्मचारी दीपक श्रोतिया ने तहरीर देकर बस संख्या यूपी81 सीटी 7081 के स्वामी जेन्त सिंह निवासी लक्ष्मणपुर थाना अतरौली अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि गोपनीय जानकारी मिली थी कि बस को रोडवेज के रंग में रंगाया गया है। जिसमें फर्जी तरीके से निगम की तरह ही टिकट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इसमें अलग से सॉफ्टवेयर लोड कराया गया। कोतवाली देहात की मरथरा चौकी पुलिस के सहयोग से शनिवार को परिवहन निगम की टीम ने बस को रोका और चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बस में 40 सवारियां पटियाली से दिल्ली जा रही थीं। इन सवारियों को मशीन से टिकट बनाकर दिए गए थे।
40 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
परिवहन निगम की ओर से रोडवेज रंग में रंगी पकड़ी गई बस के मालिक पर 40 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मालिक से वसूल किया जाएगा।
और भी बसों में हो सकती हैं टिकट मशीन
रोडवेज रंग में रंगी कई अन्य बसें भी संचालित हो रही हैं। ऐसी बसों में भी फर्जी तरीके से निगम की टिकट मशीनों की तरह उपयोग किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।