Agra News: रात में ताज का दीदार करने का ख्वाब बना दूर की कौड़ी, निराश होकर लौट रहे पर्यटक, राजस्व का भी नुकसान
आगरा में रात में ताज का दीदार करने का ख्वाब दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। टिकट न मिलने से पर्यटक निराश होकर लौट रहे हैं। इससे एएसआई को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में चांदनी रात में ताज का दीदार करने का ख्वाब पूरा होना दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। यहां रात्रि में विजिट करने के लिए केवल सात दिन पहले ही टिकट मिल रहा है। जबकि, पर्यटक महीनों पहले घूमने का प्लान बना लेते हैं। ऐसे में ताज में रात्रि में विजिट के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव और 120 दिन पहले टिकट की उपलब्धता कराने के लिए आगरा डेवलपमेंट फाउडेंशन ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा है।
आगरा डेवलपमेंट फाउडेंशन के सचिव केसी जैन ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट तीन महीने पहले उपलब्ध होगा तो रात्रि में विजिट के लिए पर्यटकों में इजाफा होगा।
केवल पांच दिन होते हैं रात में ताज का दीदार
सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने चांद रात में ताज को निहारने के लिए ऑनलाइन टिकट सुविधा एक मई को शुरू की है। यह केवल सात दिन उपलब्ध है। पूर्णिमा, पूर्णिमा के दो रात पहले और दो रात बाद यानी महीने में केवल पांच दिन पर्यटक रात में ताज का दीदार करते हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा
रेलवे की तर्ज पर खुले बुकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन का कहना है कि विदेशी पर्यटक महीनेभर पहले अपनी यात्रा का कार्यक्रम बना लेते हैं। इसमें हवाई जहाज से लेकर होटल, टैक्सी व अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। रेलवे में 120 दिन पहले टिकट बुकिंग होती है। रेलवे की तर्ज पर ही ताज के रात्रि विजिट के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग विंडो 120 दिन पहले खुलनी चाहिए। इससे रात्रि विजिट की टिकट बिक्री भी बढ़ेगी।
पांच साल में 0.2% पर्यटकों ने रात में देखा ताज
ताज के रात्रि विजिट के लिए पहले सिर्फ ऑफलाइन टिकट सुविधा थी। पिछले पांच साल 2018 से 2022 तक 1.56 करोड़ पर्यटकों ने ताजमहल के ऑफलाइन टिकट खरीदे। इनमें महज 32,628 यानी कुल बिके टिकटों की तुलना में 0.2% पर्यटक ही चांद रात में ताज को देख पाए। इससे एक तरफ एएसआई को राजस्व कम मिला, दूसरी तरफ लाखों पर्यटक रात में ताज नहीं देख पाए।