फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ticket sold out of taj mahal night view on sharad purnima

आगरा: 28 इंच की पाइप लाइन लीकेज 1.5 लाख लोगों पर भारी, सुबह को नहीं मिला पानी

Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
ticket sold out of taj mahal night view on sharad purnima
पाइप लाइन से बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जीवनी मंडी वाटर वर्क्स गेट के बाहर पानी की 28 इंच पाइप लाइन फिर से लीक हो गई। लीकेज के कारण पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई। जिससे काला महल, छीपीटोला और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लों में 1.5 लाख लोगों को शनिवार सुबह पानी नहीं मिला। जलकल विभाग ने शाम छह बजे तक मरम्मत का काम पूरा कर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी। अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में भी यह पाइप लाइन लीक हुई थी। 
विज्ञापन


जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के बाहर मुख्य सड़क के बीच से निकल रही 28 इंच पाइप लाइन शनिवार रात में फिर लीक हो गई। सीवर लाइन के कारण पेयजल आपूर्ति बंद करने से जीवनी मंडी, गुदड़ी मंसूर खां, बेलनगंज, कालामहल, कचहरी घाट, पीपलमंडी, रावतपाड़ा, जीन खाना, कोतवाली, धूलियागंज, पथवारी आदि क्षेत्रों में शनिवार सुबह लोग पानी के लिए तरस गए। 
विज्ञापन


पीपलमंडी के पार्षद रवि माथुर ने जलकल को शिकायत की, जिसके बाद पूरे दिन मरम्मत का काम किया गया। शाम को आपूर्ति बहाल हो गई। पार्षद रवि माथुर ने कहा कि सीवर लाइन के पास से पाइप लाइन शिफ्ट की जाए, अन्यथा किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के पास पाइप लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह से टूटी हुई है। लीकेज होने पर लोहे की चादर का टुकड़ा लगाकर लीकेज बंद कर देते हैं। ज्वाइंट पर रस्से को लगाकर अस्थायी काम करते हैं, लेकिन पानी का प्रेशर ऐसी लाइनें झेल नहीं पा रहीं।

दिवाली के बाद स्थायी समाधान

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के ठीक सामने सड़क के बीचोबीच सीवर और 28 इंच पानी की पाइप लाइन हैं। एक ही चैंबर में दोनों लाइनें निकल रही हैं। बार -बार लीकेज की समस्या के बाद जलकल विभाग और जल निगम दोनों लाइनों को दिवाली के बाद शिफ्ट कर देंगे। 

जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि दिवाली से पहले काम शुरू करेंगे तो लोगों को साफ सफाई और रूटीन काम में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके टेंडर तीन दिन में हो जाएंगे, लेकिन काम दिवाली के बाद कराया जाएगा।

दोनों लाइनों की शिफ्टिंग में लगेंगे दो दिन

महाप्रबंधक के मुताबिक सीवर और पानी की लाइन की शिफ्टिंग में दो दिन का समय लग सकता है। पानी की पाइप लाइन को सीवर लाइन से दूर करने के लिए 2.5 से 3 मीटर का टुकड़ा लगाना होगा, वहीं सीवर लाइन को भी शिफ्ट कर सड़क के दूसरी ओर ले जाया जाएगा। 

रात-दिन काम करके दो दिन के अंदर इसे पूरा कर लिया जाएगा। पाइप लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट तैयार हो रहा है। इस साल कर्मचारियों ने ही लीकेज की मरम्मत की है। इस पर कोई खर्च नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed