{"_id":"619d2fec7057cc4a71057245","slug":"tibet-market-decorated-in-suhagnagri-agra-news-agr515637063","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी में सजा तिब्बत बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी में सजा तिब्बत बाजार
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! कोटला रोड एसआरके इंटर कॉलेज स्थित हिमालयन बुद्धिस्ट एग्जीविशन में खरीददारी करते ग्र
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ सुहागनगरी में हिमालयन बुद्धिस्ट प्रदर्शनी (गर्म कपड़ों का बाजार) एसआरके कॉलेज ग्राउंड पर सज गया है। इसमें जैकेट, वूलन स्वेटर, मफलर से लेकर सर्दी बचाव करने वाली शॉल आदि की बिक्री की जा रही है। महिलाओं को लांग स्वेटर लुभा रहे हैं तो इस बाजार में छोटे-छोटे बच्चों के स्वेटर भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में हवा चलने के साथ सर्दी बढ़ना शुरू हो गई है। सुहागनगरी के बाजारों में कपड़ों के साथ हिमालयन बुद्धिस्ट प्रदर्शनी (गर्म कपड़ों का बाजार) सज गया है। बाजार में करीब दो दर्जन दुकानें सजीं है। इन दुकानों पर रंग-बिरंगे विविध प्रकार की ऊनी स्वेटर के साथ जैकेट, महिलाओं के लिए शॉल, गरम मोजों के साथ महिलाओं के लांग स्वेटर सहित काफी आकर्षक ऊनी आइटम हैं।
बाजार सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि को नौ बजे तक सज रहा है। सुहागनगरी में सजने वाला वूलन मार्केट पिछले वर्ष कोराना संक्रमण के चलते बाजार नहीं लगा था। दुकानदारों की मानें तो इस बार बाजार में सर्दी बढ़ने के साथ डिमांड बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज की डिमांड के हिसाब से महिलाओं एवं बच्चों के गरम कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बोले दुकानदार....
- एसआरके कॉलेज ग्राउंड पर ऊनी बाजार में कॉटन की जैकेट, विभिन्न रंगों के स्वेटर सहित काफी आकर्षक डिजाइन के बच्चों के गरम मोजे, मफलर, टोपा आदि लाए हैं। हमारा प्रयास है कि सर्दी से बचाव के लिए बेहतर कपड़े मिल सके।
हिमान सिंह मनाली हिमाचल प्रदेश
- सुहागनगरी में पिछले नौ वर्ष से दुकान लगा रहे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में ग्राहकों के आने की उम्मीद है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाजार को लगाया है।
बाबूराम मनाली हिमांचल प्रदेश