फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thunderstorm in Mathura sheet lying on the roof of  roadways bus blown away in storm

Mathura: आंधी में उड़ गई रोडवेज बस की छत पर पड़ी चादर, टला बड़ा हादसा 

Mon, 23 May 2022 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 01:10 PM IST
सार

मथुरा में सोमवार सुबह अचानक आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस की छत पर लोहे की चादर उड़कर सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
 

विज्ञापन
Thunderstorm in Mathura sheet lying on the roof of  roadways bus blown away in storm
आंधी में रोडवेज बस की छत पर पड़ी चादर उड़ गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बारिश ने भले ही लोगों को राहत दी, लेकिन आंधी आफत बनकर आई। जिले में कई जगह होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए, तो वहीं राया में हाथरस मार्ग पर आंधी में रोडवेज बस की छत पर पड़ी चादर उड़ गई। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की  बस हाथरस से मथुरा जा रही थी। गौसना के समीप तेज आई आंधी के दौरान बस की छत पर पड़ी लोहे की चादर उड़कर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन


चादर उड़ी  देखकर चालक ने बस साइड में खड़ी कर दी और परिचालक के सहयोग से चादर छत पर डालकर मथुरा पहुंचा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन

आंधी के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक घायल

वहीं दूसरी घटना आंधी के दौरान खैर-टैंटीगांव मार्ग पर सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक प्रमोद कुमार निवासी बृर्जी नगरिया टैंटीगांव स्थित टाल से गाटर सरिया रोड़ी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। चालक रोड़ी के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे -तैसे उसे निकाल कर नजदीकी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed