{"_id":"66b855a21cc56d95a300264a","slug":"thugs-took-away-four-gold-bangles-after-posing-as-a-policeman-and-scaring-the-woman-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: महिला ने जिन्हें समझा पुलिसकर्मी, वो निकले टप्पेबाज...गवां बैठी सोने की चार चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महिला ने जिन्हें समझा पुलिसकर्मी, वो निकले टप्पेबाज...गवां बैठी सोने की चार चूड़ियां
Sun, 11 Aug 2024 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:39 AM IST
सार
आगरा में एक महिला से टप्पेबाजों ने पुलिसकर्मी बनकर ठगी की। पीड़िता से टप्पेबाज सोने की चार चूड़ियां लूट ले गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर शनिवार को टप्पेबाज गैंग ने आगरा काॅलेज महिला विंग के पास महिला को ठग लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूट होना बताकर सोने की चूड़ियां उतार कर पैकेट में रखवा दीं। मौका मिलते ही चूड़ी लेकर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
घीया मंडी मथुरा निवासी 55 वर्षीय सावित्री सोनी ने बताया कि आगरा के सदर में उनके भाई रहते हैं। वह शनिवार को दिन में करीब 11:30 मथुरा से बस में बैठकर भगवान टाकीज चौराहे पहुंचीं। चौराहे से भाई के घर जाने के लिए ऑटो में बैठ गईं। रास्ते में आगरा काॅलेज महिला विंग के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो रोक लिया। आगे लूट होने के बारे में जानकारी दी। कहा कि चिंता की कोई बात नहीं हम पुलिसवाले हैं।
चेकिंग के नाम पर उन्हें डराया। इसके बाद उन्होंने हाथों में पहनी चार सोने की चूड़ियां उतरवाकर एक पैकेट में रखवा दीं। बातों में लगाकर पैकेट बदल दिया। फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। जाने के बाद पैकेट खोलकर देखा तो खाली था। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष लोहामंडी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
एक तरफ चौकी और दूसरी तरफ थाना
अपराधियों पर पुलिस का कितना डर है यह इस वारदात से साफ समझा जा सकता है। घटनास्थल से कुछ कदमों की दूरी पर आगरा काॅलेज के बाहर लोहामंडी थाने की पुलिस चौकी बनी हुई है। आगे कुछ मीटर की दूरी पर नाई की मंडी थाना है । बदमाशों ने दोनों के बीच वारदात की।