{"_id":"5b2d052d4f1c1bed778b5634","slug":"thug-put-off-jewelry-of-woman-lured-for-gold-bars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने का बिस्कुट देकर महिला से उतरवाए सारे गहने, सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का बिस्कुट देकर महिला से उतरवाए सारे गहने, सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह में सोने के बिस्कुट का लालच देकर एक ठग ने महिला से सारे जेवर उतरवा लिए और चकमा देकर भाग गया। जब महिला को सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
ग्राम खजुआपुरा निवासी चिल्लन देवी पत्नी महेश वर्मा शुक्रवार की दोपहर अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जैतपुर के नयापुरा गांव के लिए घर से निकली थी। टैंपो से वो बाह पहुंची और ब्लाक मुख्यालय के सामने उतरी।
इसी जगह महिला के साथ बैठकर आया एक युवक भी उसके साथ उतर गया। युवक ने महिला को सोने का नकली बिस्कुट दिखाया और उसकी कीमत सात लाख रुपये बताई। इस बिस्कुट की एवज में युवक ने महिला से शरीर के आभूषणों की मांग की।

लालच में फंसी महिला
चिल्लन देवी सात लाख रुपये के सोने के बिस्कुट के लालच में फंस गई और उसने अपने शरीर से सोने की जंजीर, कानों के कुंडल, नाक की बाली, चांदी की करधनी, पाजेब आदि आभूषण उतारकर युवक को थमा दिए।
बाद में महिला ने सोने के बिस्कुट को जब स्वर्णकार के यहां चेक कराया तो उसने बताया कि बिस्कुट सोने का नहीं बल्कि पीतल का पानी चढ़ा हुआ है। इस पर चिल्लन देवी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
खबर मिलने पर पीड़ित महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ठग को आसपास के इलाकों में तलाशा गया, लेकिन उसके बारे में
पता नहीं चल सका। महिला के मुताबिक ठग जो गहने ले गया है, उनकी कीमत दो लाख रुपए है।