{"_id":"5a843b0b4f1c1b05738b74b4","slug":"thrown-into-the-river-after-killing-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती की गोली मारकर हत्या, जुर्म छिपाने के लिए कातिल ने किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की गोली मारकर हत्या, जुर्म छिपाने के लिए कातिल ने किया घिनौना काम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
नदी से शव बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में युवती की गोली मारकर हत्या के बाद शव फर्रुखाबाद की सीमा पर काली नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने जाल डालकर शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस को वारदात स्थल से एक किलोमीटर दूर पुल पर खून के निशान मिले हैं। गांव नगला रते के पास पुलिस को एक गड्ढे में एक शाल, चप्पल, मोबाइल और खून भी पड़ा मिला।
थाना पुलिस को बुधवार दिन में करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि फर्रुखाबाद और बेवर बार्डर पर गांव रूपपुर के पास काली नदी में कोई शव फेंका गया है। पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पहुंची और नदी में शव की तलाश शुरू कराई।

नदी में जाल डालकर शव को ढूंढने के प्रयास किए। कुछ समय बाद एक युवती का शव जाल में फंस गया। मृतका की उम्र करीब 19-20 साल के करीब आंकी गई है। वह साड़ी पहने हुए थी। उसके बायें कान के पास गोली लगने का निशान था।
इससे लग रहा था कि गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुल पर खून के छींटे मिले हैं।
वहीं गांव नगला रते के पास घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूरी पर पुलिस ने एक गड्ढे से एक शाल, चप्पल, मोबाइल, पावर बैंक, खून से सना कपड़ा भी बरामद किया। आसपास खून भी पड़ा हुआ था।
हत्या के बाद शव को पुल से नीचे नदी में फेंका गया है। सूचना पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ भोगांव परमानंद पांडेय भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी जुटाई। स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पहले पहचाना फिर इनकार किया
काली नदी में युवती का शव मिलने के बाद कई ग्रामीण पहचान के लिए पहुंचे। दो लोगों ने पहचानने की बात भी कही, लेकिन जब अन्य परिवारीजन वहां पहुंचे तो उन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया।
एक महिला भी पहले तो बेटी होने की बात कही, लेकिन बाद में मना कर दिया। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। काली नदी में जिस महिला का शव मिला है। उसकी उम्र बेहद कम लग रही है।
वहीं जिस तरह से उसने शृंगार किया था उससे वह शादीशुदा लग रही है। गांव में चर्चा है कि घटना ऑनर किलिंग की भी हो सकती है। हालांकि जब तक पहचान नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर गड्ढे में मृतका का मोबाइल आदि सामान मिला है। संभवत: वहीं हत्या की गई है। ऑनर किलिंग भी हो सकती है। मोबाइल के आधार पर भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फर्रुखाबाद पुलिस से भी संपर्क किया गया है।