फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Throwing wife and innocent daughter from bridge into Yamuna

पत्नी और बेटी को यमुना के पुल से फेंका

Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Throwing wife and innocent daughter from bridge into Yamuna
फतेहाबाद (आगरा)। इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां पुल से मजदूर राजू ने पत्नी गायत्री और 14 माह की बेटी अवनी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद अपनी बाइक खड़ी करके गुजरात भाग गया। इस संबंध में गायत्री के पिता ने थाना निबोहरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोेपी पति को धनौला घाट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी और बेटी को पुल से यमुना में फेंकने के बारे में बताया। इस पर गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुशील नगर, एत्माद्दौला निवासी नवाब सिंह ने बेटी गायत्री (24) की शादी दो साल पहले निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरे का पुरा निवासी राजू के साथ की थी। उनकी 14 महीने की बेटी अवनी उर्फ डॉली थी। नवाब सिंह ने पुलिस को बताया कि राजू शादी के बाद से ही बेटी को परेशान कर रहा था। इस कारण वो मायके में आकर रहने लगी थी। 30 दिसंबर 2021 को राजू आया। गायत्री और बेटी को अपने साथ बाइक पर ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद से उसका पता नहीं था। बेटी और धेवती को ससुराल नहीं लेकर पहुंचा। पुलिस ने नवाब सिंह की तहरीर पर राजू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर, डौकी पुलिस को एक जनवरी को इनर रिंग रोड के रहनकलां पुल पर राजू की बाइक लावारिस खड़ी मिली। पुलिस ने राजू की लोकेशन निकलवाई। यह गुजरात के अहमदाबाद की आई। इस पर एक टीम को वहां भेजा गया। सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार को धनौला घाट के पास से राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इनर रिंग रोड पर स्थित पुल से पत्नी और बेटी को यमुना में फेंक दिया था। इसके बाद भाग गया था। उसी स्थान पर उसकी बाइक मिली थी। इस पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन दोनों नहीं मिल सकीं। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उधर, गायत्री और अवनी की तलाश की गई। गोताखोर लगाए गए। केस में हत्या और सुबूत नष्ट करने की धारा भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी गायत्री और धेवती को यमुना में फेंके जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में मायका पक्ष थाना निबोहरा आ गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों के मिलने पर ही आरोपी को जेल भेजने की कहने लगे। सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। उनसे कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। मां-बेटी की तलाश की जा रही है। पीएसी के गोताखोरों को भी लगाया गया है। इसके बाद ही परिजन माने।

सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह के मुताबिक, आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। वह मायके चली जाती थी। इससे वो परेशान था। वह पत्नी और बेटी को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर आया था। फतेहाबाद में क्लीनिक बंद मिला। इस दौरान उसने एक दुकान पर शराब पी ली थी। यह बात पत्नी को पता चल गई। वह झगड़ा करने लगी। उसने मायके में फोन करके बता दिया। गाली भी दे रही थी। इससे वह गुस्से में आ गया। पत्नी को मायके छोड़ने के बहाने इनर रिंग रोड पर लाया। उसे पुल पर लाकर रेलिंग के पास खड़ा कर यमुना में धक्का दे दिया। वह बाइक छोड़कर ट्रेन से गुजरात चला गया। पुलिस बचने के लिए छिप रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed