{"_id":"67c0a54a1f61581791099e37","slug":"three-youths-died-in-road-accident-in-agra-2025-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 5 किमी तक युवक समेत बाइक को घसीटता ले गया डंपर, जीजा-साले सहित 3 की माैत; बहन की लगुन सगाई में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 5 किमी तक युवक समेत बाइक को घसीटता ले गया डंपर, जीजा-साले सहित 3 की माैत; बहन की लगुन सगाई में पसरा मातम
Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:18 PM IST
सार
डंपर ने बाइक सवारों को राैंद दिया। तीन युवकों की माैत हो गई। डंपर एक युवक को पांच किमी तक घसीटता ले गया। इससे चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-बाह मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को गांव अरनोटा के पास भीषण हादसे में तीन की मृत्यु हो गई। फिरोजाबाद से लगुन सगाई लेकर जा रहे बाइक सवार किसान, उनके जीजा और दोस्त को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। रफ्तार बढ़ा दी। डंपर के नीचे बाइक और किसान फंस गए।
घिसटती बाइक से चिंगारी निकल रही थी। यह दृश्य देखकर रास्ते से निकल रहे लोगों की चीख गई। पांच किलोमीटर दूर फतेहाबाद क्षेत्र में फंसे हुए बाइक और मृतक का शव निकल गया। लोगों ने पिटाई के बाद चालक को पुलिस को साैंप दिया। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।

Trending Videos
घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। गांव तिवाही की घड़ी, फिरोजाबाद निवासी शिवकुमार किसान थे। बृहस्पतिवार को उनकी बहन की लगुन सगाई का कार्यक्रम था। परिवार के लोग लगुन लेकर भदराैली के गांव ट्यूबवेल पुरा जा रहे थे।
इनमें कुछ लोग बाइक पर तो कुछ लोग गाड़ियों में सवार थे। शिवकुमार के साथ बाइक पर गांव के ही दोस्त किताब सिंह और जीजा भोगपुरा, निबोहरा निवासी माखन सिंह साथ में थे। आगरा-बाह मार्ग पर गांव अरनोटा के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में जीजा-साले और दोस्त सहित तीनों की माैके पर ही माैत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के हाथ-पैर अलग हो गए। इसके बावजूद चालक ने डंपर को नहीं रोका। उसकी गति भी बढ़ा दी। आगरा की तरफ तेजी से ले जाने लगा।
डंपर के निचले हिस्से में बाइक और शिव कुमार फंस गए। बाइक सड़क से रगड़ खाती हुई जा रही थी, जिससे चिंगारी निकल रही थी। यह देखकर राहगीरों ने डंपर का पीछा किया। शोर मचाकर चालक को रोकने के लिए कहने लगे, लेकिन चालक नहीं माना।

सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने वायरलेस सेट से फतेहाबाद क्षेत्र में बैरियर लगा दिए। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गांव खंडेर के पास बाबा की तिवरिया पर स्पीड ब्रेकर हैं। जब डंपर ब्रेकर से निकला तो बाइक और शव सड़क बाहर गिर गए।
उधर, गति धीमी होने के कारण लोगों ने आगे वाहन लगाकर डंपर को रोक लिया। चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाकर हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर आ गए। शादी वाले परिवार में मातम छा गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन