फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three youth drowned during ganpati immersion at Badarpur Canal Etah on sunday

UP News: गणपति विसर्जन के दौरान एटा में बड़ा हादसा, तीन युवक डूबे, एक लापता

Sun, 04 Sep 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

घटना के दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने दो युवकों को बाहर निकाल लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। तीसरे युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
three youth drowned during ganpati immersion at Badarpur Canal Etah on sunday
तीन युवक नहर में डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मलावन क्षेत्र में रविवार को बहादुरपुर नहर में गणपति की प्रतिमा विसर्जित करते समय तीन युवक डूब गए। दो को निकाल लिया गया। तीसरा लापता हो गया। काफी देर तक गोताखारों के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब 40 मिनट बाद पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। गोताखोरों ने लापता युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मलावन क्षेत्र के गांव अकबरपुर में लोगों ने सामूहिक रूप से गणपति प्रतिमा की स्थापना की थी। रविवार को गांव में शोभायात्रा निकालते हुए लोग प्रतिमा का विसर्जन करने दोपहर में बहादुरपुर नहर के पास पहुंचे। प्रतिमा लेकर चार-पांच युवक नहर में उतरे और गहराई में चले गए। इसी बीच तीन युवक हाथ-पैर पटकते नजर आए। किनारे खड़े लोगों को लगा कि वह तैरते हुए आ रहे हैं। जब वो डूबने लगे तो किनारे खड़े युवक उन्हें बचाने पहुंचे। सुमित और रामू को लोग बाहर निकाल लाए। 
विज्ञापन


अमन उर्फ गौरव (21) पानी में बहता हुआ काफी आगे चला गया। पुलिस को सूचना दी गई, काफी देर तक गोताखोरों के न पहुंचने पर लोग नाराज हो गए और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब 40 मिनट तक जाम लगा रहा। सीओ सिटी इरफान नासिर खान, सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी सकीट क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सीओ सिटी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed