फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Young Man Died In Road Accident At Malawan Police Station

मैनपुरीः टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three Young Man Died In Road Accident At Malawan Police Station
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के शव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार की शाम बाइक सवार तीन युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव नगला भजा निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह रविवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ 24 वर्षीय दीपक उर्फ कन्हैया और 25 वर्षीय चंद्रशेखर भी बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव शरीफपुर के पास मैनपुरी की ओर से आ रहे टकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर समेत वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। 

ये भी पढ़ें- विजयदशमी के मौके पर ताजमहल में लहराया भगवा, शिव चालीसा का भी किया पाठ
विज्ञापन


काफी दूर तक घिसटते चले गए बाइक सवार
हादसे में बाइक सवार तीनों युवक बाइक सहित टैंकर के नीचे आ गए। बाइक टैंकर में फंस गई। इसके साथ ही टैंकर बाइक व तीनों युवकों को काफी दूर तक रौंदता हुआ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावत खाकर लौट रहे थे युवक
कुरावली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि मनोज कुमार गांव निवासी दो दोस्तों के साथ शरीफपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने आया था। इसके बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed