फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three year old girl sexual abused in wedding ceremony in mainpuri

शादी समारोह में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, बाथरूम में लहूलुहान मिली, सैफई रेफर

Thu, 27 Feb 2020 01:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 01:42 PM IST
सार

परिवार के साथ शादी समारोह में आई थी मासूम बच्ची
मैरिज होम की दूसरी मंजिल के बाथरूम में लहूलुहान मिली
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज,नहीं चला आरोपियों का पता 

विज्ञापन
Three year old girl sexual abused in wedding ceremony in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के एक मैरिज होम में बुधवार रात साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। मासूम बाथरूम में लहूलुहान हालत में मिली। उसे सैफई रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता ने तीन अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन


फर्रूखाबाद जनपद के कमालगंज क्षेत्र निवासी एक परिवार शादी में शामिल होने भोगांव आया था। शादी समारोह मैनपुरी स्थित एक मैरिज होम में चल रहा था। बताया गया कि परिवार के साथ आई साढ़े तीन साल की बच्ची को तीन युवक बहला फुसला कर मैरिज होम की दूसरी मंजिल पर ले गए। 
विज्ञापन


जहां बने बाथरम में बच्ची से दुष्कर्म किया गया। शादी में आई एक महिला जब बाथरूम के पास पहुंची तो युवक भाग निकले। महिला बाथरूम के अंदर पहुंची तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उक्त महिला ने तुरंत बच्ची के परिजनों को खबर दी। घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां हालत खराब होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सीओ अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने मैरिज होम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शादी समारोह में शामिल संदिग्धों की पहचान कराने की कोशिश की गई। पुलिस ने मैरिज होम की घेराबंदी भी बृहस्पतिवार सुबह तक रखी। मगर आरोपी पकड़े नहीं जा सके और न ही उनका कुछ पता चल सका है।  

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed