फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Year Old Child Killed In Tantra Mantra Body Found Buried In Pit Crime news

आगरा में बच्चे की बलि: तंत्र-मंत्र के चक्कर में तीन साल के मासूम की हत्या, बीहड़ में दफन मिला शव

Sun, 25 Jul 2021 09:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 25 Jul 2021 09:05 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि एक मासूम बच्चे को गड्ढा खोदकर दफनाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Three Year Old Child Killed In Tantra Mantra Body Found Buried In Pit Crime news
मौके पर आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के थाना पिनाहट क्षेत्र के बीहड़ में शनिवार शाम को महिला सहित चार लोगों ने तंत्रमंत्र के बाद तीन साल के बालक का शव गड्ढे में दफन कर दिया। इसके बाद भाग निकले। ग्रामीणों को मौके पर छुरी, अगरबत्ती, इत्र सहित अन्य सामान पड़ा मिला। इससे बलि की आशंका जाहिर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


गांव जोधपुरा के विक्रम परिहार ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे एक ऑटो में तीन युवक और एक महिला बीहड़ में पहुंचे। महिला की गोद में बच्चा था। एक घंटे बाद वापस आ गए। जाते समय महिला की गोद में बच्चा नहीं था। शाम पांच बजे चरवाहों ने गांव में आकर सूचना दी कि बीहड़ में खोदाई कर मिट्टी के ढेर पर अगरबत्ती लगाई गई है। 
विज्ञापन


गड्ढे के पास छुरी, इत्र की शीशी, बिस्किट का एक पैकेट पड़ा है। रात दस बजे थाना पिनाहट पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोदाई कराई। गड्ढे में तीन वर्षीय बालक का शव मिला। शव लाल और सफेद कपड़े में लिपटा था। इस मामले में विक्रम सिंह ने थाने में तंत्रमंत्र कर हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी ग्रामीण के. वेंकट अशोक का कहना है कि बीहड़ में तीन साल के बालक के शव को दफनाया गया है। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लोग तंत्रमंत्र की चर्चा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

जोधपुरा गांव के पास बीहड़ में जिस जगह पर शव दफनाया गया, वहां से चंबल तकरीबन एक किलोमीटर दूर है। आसपास चार से पांच ही घर बने हुए हैं। बीहड़ की तरफ ग्रामीण ही कम जाते हैं। बाहरी व्यक्ति गांव में नहीं आते हैं। गांव के सोनू ने बताया कि जिन लोगों ने शव को दफनाया है। वो अपने गांव या आसपास के नहीं थे। 

अगर, पास के गांव के होते तो ऑटो से नहीं आते। बीहड़ में शव दफनाने का यह पहला मामला है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। अगर, किसी को बच्चे का शव दफनाना भी होता है तो वह चंबल नदी के किनारे पर जाते हैं। शव दफनाने से पहले पूजा की गई थी। इसके प्रमाण पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed