{"_id":"61715168bb9b885267627389","slug":"three-year-old-child-found-dead-in-the-pond-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: चार दिन से लापता मासूम का शव तालाब में मिला, अपहरण के बाद हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: चार दिन से लापता मासूम का शव तालाब में मिला, अपहरण के बाद हत्या का आरोप
Thu, 21 Oct 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:09 PM IST
सार
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में अपहरण के बाद तीन साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे का शव तालाब में मिला है। वह चार दिन से लापता था।
विज्ञापन
अपहरण और हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र में गुरुवार को तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव घर के पीछे स्थित तालाब में मिला। बालक चार दिन से लापता था। बच्चे के शव को गोताखोरों की ममद से बाहर निकाला गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण के बाद बालक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना पचोखरा के गांव नगला पुन्नू निवासी ब्रजेश कुमार किसान है। उसका तीन वर्षीय पुत्र अंशू सोमवार सुबह अचानक घर से खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पचोखरा में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन मासूम की तलाश में जुटे हुए थे। मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस ने संदेह होने पर गुरुवार सुबह 11 बजे करीब मुहम्मदपुर से गोताखोर बुलाकर घर के पीछे स्थित तालाब में मासूम की तलाश की।
विज्ञापन
गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया आरोप
गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मासूम का शव तालाब से बरामद कर लिया। बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दो भाइयों में मृतक बड़ा था। छोटा भाई महज दो माह का है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष पचोखरा रविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।