फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three year old child drowned in drain in govardhan

जल निगम की लापरवाही: गोवर्धन में नाली में बह गया मासूम, 800 मीटर दूर मिला शव

Sat, 04 Sep 2021 09:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Sep 2021 09:47 PM IST
सार

शनिवार शाम को गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर में झमाझम बारिश हुई। बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। इसी दौरान प्रिंस (3) पुत्र गेंदालाल निवासी आन्यौर घर के बाहर खेल रहा था। प्रिंस अचानक घर के सामने बनी गहरी नाली में गिर गया। तेज पानी के बहाव में मासूम बह गया। 

विज्ञापन
three year old child drowned in drain in govardhan
गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल निगम की लापरवाही से आन्यौर में एक मासूम बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते नाली में बह गया। पुलिस पहुंचने में देरी होने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ परिक्रमा मार्ग पर नारेवाजी की। ग्रामीणों को समझा कर पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर रात 800 मीटर दूर मासूम का शव बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को गोवर्धन क्षेत्र के आन्यौर में झमाझम बारिश हुई। बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। इसी दौरान प्रिंस (3) पुत्र गेंदालाल निवासी आन्यौर घर के बाहर खेल रहा था। प्रिंस अचानक घर के सामने बनी गहरी नाली में गिर गया। तेज पानी के बहाव में मासूम बह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बालक का शव 800 मीटर दूर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


जल निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
जल निगम की लापरवाही के चलते मासूम तेज पानी के साथ नाली में बह गया। पूर्व प्रधान मुकेश कौशिक ने बताया कि घटना जल निगम की लापरवाही से हुई है। गांव में परिक्रमा किनारे काफी गहरी नालियां बना दी गई हैं। आगे नाला बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण गांव में नाली और सड़क का पानी समतल होकर बह रहा है। राह चलने वालों को इसका अंदाजा भी नहीं रहता कि नाली कहां है और सड़क कहां। नाली खुली पड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed