{"_id":"636379b0e6d2a609f5397270","slug":"three-year-old-child-death-crashed-by-tractor-trolley-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत
Thu, 03 Nov 2022 01:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:50 PM IST
सार
मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन साल के बालक को रौंद दिया। उसकी मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के अजीजपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बालक को रौंद दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
अजीजपुर निवासी संजू का तीन साल बेटा लव घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-चालक का पीछा किया। चालक घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने परिजन को समझाकर जाम को खुलवाया। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे ले लिया। चालक की जानकारी की जा रही है। परिजन की तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक लव के पिता संजू ने बताया कि वह बेलदारी का काम करते हैं। उनका बच्चा घर से खेलते खेलते बाहर निकल गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मासूम बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है।