फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three thousand students scholarship may be stuck due to the negligence of the social welfare department in Mainpuri

मैनपुरी: समाज कल्याण विभाग की लेटलतीफी से तीन हजार छात्रों की छात्रवृत्ति पर संकट

Sun, 10 Apr 2022 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 03:36 PM IST
सार

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन जांच के बाद 20 मार्च तक निदेशालय को अग्रसारित किए जाने थे, लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन अग्रसारित नहीं किए गए।  

विज्ञापन
three thousand students scholarship may be stuck due to the negligence of the social welfare department in Mainpuri
विकास भवन मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के तीन हजार छात्र-छात्राओं को मिलने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति पर संकट खड़ा हो गया है। समय कम मिलने के चलते इन छात्र-छात्राओं के आवेदनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तर से निदेशालय को अग्रसारित नहीं किया जा सका। अब अपने आवेदन को अग्रसारित कराने के लिए आवेदक सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


केस एक : केएलएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र सुधांशु मिश्रा संस्थान से दो वर्ष का फार्मेसी डिप्लोमा कर रहे हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद भी उनका आवेदन निदेशालय को अग्रसारित नहीं किया जा सका। अब उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। 
विज्ञापन


केस दो : श्री बाबूराम महाविद्यालय परौंख में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अंशू ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन जिला स्तर पर लंबित है। इसे निदेशालय को अग्रसारित नहीं किया जा सका। अब तारीख निकलने के चलते छात्रा को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च थी अंतिम तिथि 

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन जांच के बाद 20 मार्च तक निदेशालय को अग्रसारित किए जाने थे। निदेशालय से कई बार में डाटा प्राप्त होने के चलते कॉलेजों की जांच व अन्य कार्यों में देरी हुई। ऐसे में सामान्य वर्ग में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले तीन हजार के करीब छात्र-छात्राओं के आवेदन निदेशालय को अग्रसारित नहीं हो सके। 

अधिकांश आवेदनों के ऑनलाइन स्टेटस में सब कुछ ठीक होने के बाद भी ये आवेदन जिलास्तर पर लंबित हैं। ऑनलाइन स्टेटस देखकर छात्र-छात्राएं सरकारी कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। अगर निदेशालय ने अग्रसारण के लिए दोबारा मौका नहीं दिया तो इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकेगी। 

तिथि बढ़ने की उम्मीद 

समाज कल्याण विभाग के अनुसार डाटा इस बार देरी से प्राप्त हुआ था। पूरा डाटा जांच के बाद अग्रसारित होने से पहले ही वेबसाइट बंद हो गई। ये समस्या पूरे प्रदेश में आई है, जिससे शासन को अवगत कराया गया है। जल्द ही शासन से इन आवेदनों को अग्रसारित करने के लिए मौका दिए जाने की उम्मीद है। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया कि प्रत्येक आवेदन को जांच के बाद निदेशालय को अग्रसारित किया जाता है। इस बार समय कम मिलने के चलते सभी आवेदन निदेशालय को अग्रसारित नहीं किए जा सके। जल्द ही आवेदन अग्रसारित करने के लिए मौका मिलने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed