फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three thousand liters of mustard oil and 50 boxes of sauce are seasoned in Mainpuri

Mainpuri: तीन हजार लीटर सरसों का तेल और 50 पेटी सॉस किया गया सीज, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 21 Jul 2022 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुरावली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां एक स्पेलर से तीन हजार लीटर सरसों का तेल और सॉस निर्माण केंद्र से 50 पेटी सॉस सीज किया गया।
 

विज्ञापन
Three thousand liters of mustard oil and 50 boxes of sauce are seasoned in Mainpuri
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कुरावली में छापेमारी की। टीम ने एक स्पेलर से तीन हजार लीटर सरसों का तेल और सॉस निर्माण केंद्र से 50 पेटी सॉस सीज कर दिया है। इस दौरान टीम ने दो क्विंटल से अधिक रंगीन सॉस नष्ट भी कराया गया। बिना लाइसेंस कारोबार करने पर दोनों को नोटिस भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में बुधवार को कुरावली में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में टीम ने मुकेश ऑयल एंड स्पेलर घिरोर रोड कुरावली पर छापेमारी की। यहां से टीम ने सरसों के तेल के चार नमूने लिए। इसके बाद चार लाख रुपये से अधिक की कीमत का तीन हजार लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। नमूने की जांच रिपोर्ट आने तक ये सीज रहेगा। यहां पंजीकरण लेकर कार्य किया जा रहा था, जबकि प्रतिष्ठान लाइसेंस श्रेणी का है। इस पर टीम ने विक्रेता को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

 बिना लाइसेंस बनाई जा रही थी रंगीन सॉस 

इसके बाद टीम ने कौवाटोला स्थित संजीव जैन सॉस निर्माण केंद्र पर पहुंची। यहां बिना लाइसेंस के रंगीन सॉस का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने यहां से एक टोमेटो सॉस और चिली सॉस का नमूना लिया। इसके साथ ही 50 पेटी सॉस सीज कर दिया गया। टीम ने दो क्विंटल से अधिक रंगीन सॉस को नष्ट करा दिया। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, जयदीप मौर्या, सनोज कुमार और थाना पुलिस शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed