फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three thieves arrested in mathura

मथुरा में तीन चोर गिरफ्तार: सुबह करते थे रेकी... रात को चोरी, कई वारदात का हुआ खुलासा

Tue, 17 Aug 2021 05:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 05:52 PM IST
सार

पकड़े गए चोरों ने सदर बाजार में हुईं तीन चोरियों और थाना जमुनापार के तिवारीपुरम में चोरी की घटना को स्वीकारा है।

विज्ञापन
three thieves arrested in mathura
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार और जमुनापार में 40 दिन में हुई चार बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, जेवरात और नकदी समेत हथियार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


मथुरा के सदर बाजार के औरंगाबाद में तीन चोरियां हुई थीं। थाना सदर बाजार पुलिस चोरी की वारदात के खुलासे में जुटी तो उसे कामयाबी मिल गई। गोकुल बैराज के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े गए
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने तीन चोर पकड़े हैं। पकड़े गए श्यामसुंदर निवासी शांतिनगर दामोदरपुरा, ग्वाला निवासी कीलापाड़ा, गोकुल महावन और गंगाधर निवासी होली चौराहा दामोदरपुरा, सदर बाजार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चोरों ने सदर बाजार में हुईं तीन चोरियों और एक थाना जमुनापार के तिवारीपुरम में चोरी की घटना को स्वीकारा है। ये बंद मकान में रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। एसएसपी ने बताया कि इन चोरों ने पांच जुलाई को पुष्पाधाम में मोहन सिंह, 27 जुलाई को रेनू सिंह, 11 जुलाई को राजेश कुमार और 15 अगस्त को तिवारीपुरम, जमुनापार में ऋषभ के घर चोरी की वारदात की हैं।

शातिर चोरों से यह हुआ बरामद 
आरोपियों के पास से एक दोनाली बंदूक, एक लैपटॉप, जेवरात, तीन मोबाइल फोन के अलावा 19 हजार 810 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed