फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three teenagers were buried in two and a half falls, one died

ढाय गिरने से तीन किशोरियां दबीं, एक की मौत

Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers were buried in two and a half falls, one died
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र में रविवार सुबह मिट्टी खोदते समय ढाय गिरने से उसमें तीन किशोरियां दब गईं। ग्रामीणों ने किसी प्रकार उन्हें निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं। जानकारी होने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

डौकी के गांव सैयद ठार निवासी बीरेंद्र सिंह की पुत्री मीनेश (14) और विमलेश (8) अपनी सहेली कलावती (14) पुत्री महेश रविवार सुबह लगभग आठ बजे सोरई गांव के पास मिट्टी लेने गईं थीं। मिट्टी की खोदाई करते समय ढाय गिरने से तीनों उसमें दब गईं। वहां पास खड़े एक बालक ने शोर मचाकर लड़कियों के दबने की जानकारी गांव वालों को दी। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने बचाव कार्य शुरू कर दिए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लड़कियों को बाहर निकाला गया। परिजनों ने तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शाम चार बजे मीनेश की उपचार की दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार डॉक्टर विमलेश और कलावती की हालत भी गंभीर बता रहे हैं। मीनेश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। एसओ डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आई है, जांच के लिए घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed