{"_id":"5e71d31a8ebc3ea7bb044a25","slug":"three-suspects-of-corona-in-kongu-express-send-hospital-returns-from-dubai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः आस्ट्रेलियाई पर्यटक समेत छह के लिए नमूने, गाइड लेकर पहुंचा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः आस्ट्रेलियाई पर्यटक समेत छह के लिए नमूने, गाइड लेकर पहुंचा जिला अस्पताल
Wed, 18 Mar 2020 06:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरसः जांच के लिए बनाई चिकित्सकों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की आशंका पर आस्ट्रेलियाई पर्यटक समेत छह लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसमें ईरान से लौटी तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जूता कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी और उसकी पत्नी की अभी जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग की जा रही है।
कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि ईरान से पर्यटक आए हैं, इसकी सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम आगरा कैंट स्टेशन पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। इसमें नौ साल का बच्चा और उसके पिता को भी कैंट स्टेशन से रिस्पांस टीम लेकर आई थी।
इन सभी के नमूने लिए गए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम को फोन पर फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आस्ट्रेलिया के पर्यटक की सूचना मिली। इस पर गाइड खुद ही पर्यटक को लेकर जिला अस्पताल आया। इन सभी के नमूने लेकर जांच को किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं।

Trending Videos
शाम को जूता कारखाने में कार्य करने वाला कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, चिकित्सकीय टीम इसकी स्क्रीनिंग कर रही है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि चिकित्सकीय टीम स्क्रीनिंग करने के बाद नमूने लेकर जांच को भेज रही है। छह के अभी तक नमूने लिए गए हैं।
केजीएमयू पर जांच का बढ़ा बोझ
कोरोना वायरस की आशंका पर नमूनों की संख्या बढ़ने से केजीएमयू लखनऊ में जांच का बोझ बढ़ गया है। आगरा के अलावा अन्य शहरों में भी लोग नमूना देने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में अभी तक जांच रिपोर्ट 15 घंटे में आ रही थी, अब 20 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। ऐसे में मंगलवार को लिए गए नौ नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।