{"_id":"5c4d9263bdec224bff241415","slug":"three-students-of-agra-will-participate-pariksha-par-charcha-with-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी के ये तीन होनहार करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'परीक्षा पर चर्चा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी के ये तीन होनहार करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के साथ 'परीक्षा पर चर्चा'
Sun, 27 Jan 2019 04:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jan 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
चयनित तीनों छात्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से रूबरू होंगे। इसमें प्रधानमंत्री बच्चों से सीधे बात करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आगरा से भी तीन छात्र चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
ये ओमिया भाटिया, अभिषेक मार्क और चीशा कपूर हैं। ये तीनों कक्षा नौ के विद्यार्थी हैं। कार्यक्रम के लिए जनता इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर के उप प्रधानाचार्य डॉ. तरुण शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक 27 जनवरी को नोडल अधिकारी की निगरानी में विद्यार्थी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों को सफलता का मंत्र देंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आय़ोजन किया गया था। इसमें आगरा के इन छात्रों ने भी हिस्सा लिया। इसके आधार पर इनका चयन किया गया।
आगरा मंडल से एक मात्र शिक्षक जनता इंटर कॉलेज मिढाकुर के उप प्रधानाचार्य डॉ तरुण शर्मा का चयन हुआ है। डॉ तरुण शर्मा को इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश का नोडल पर्सन भी नियुक्त किया गया है।