फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three ration shops suspended in Agra notices issued to eight action taken on complaints of short weighing

UP News: सरकारी राशन की तीन और दुकानें निलंबित, आठ को नोटिस; घटतौली की शिकायत पर लगातार कार्रवाई जारी

Wed, 16 Oct 2024 03:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 03:09 PM IST
सार

ताजनगरी में सरकारी राशन की तीन और दुकानें निलंबित की गई हैं। आठ को नोटिस दिया गया है। घटतौली की शिकायत पर लगातार कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
Three ration shops suspended in Agra notices issued to eight action taken on complaints of short weighing
राशन की दुकान। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकारी राशन दुकानों पर घटतौली और अनियमितताओं की शिकायतों पर छठे दिन भी मंडल में कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में 33 दुकानों की जांच की गई। गड़बड़ियों पर तीन दुकानों को निलंबित किया। आठ राशन विक्रेताओं की जमानत राशि जब्त करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने उपायुक्त खाद्य एवं रसद के नेतृत्व में मंडल में सभी राशन दुकानों की जांच के लिए कमेटियां बनाई हैं। जिला पूर्ति अधिकारियों की टीम ने आगरा के दौरेठा में शिव सिंह, किरावली में चंद्रादेवी, धनौली में राशन दुकान पर स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर जमानत राशि जब्त की। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिरोजाबाद में भामई में रविंद्र कुमार की दुकान पर साइन बोर्ड, मूल्य सूची, स्टॉक का ब्योरा दर्ज नहीं मिलने पर जमानत राशि जब्त की गई है। मैनपुरी में धरैदा में सुषमा देवी, रावलपुर में हरिकांत, बसैट में अल्पना चौहान, महोली में राम बहादुर की राशन की दुकान में अनियमितताएं मिलीं। 
विज्ञापन

करहल में दिनेश कुमार की दुकान बंद मिली। दुकान को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मथुरा के जाबरा में बच्चू सिंह की दुकान पर भी अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची चस्पा नहीं थी। छाता स्थित विश्म्भरा में परशुराम, बरसाना में पवन की दुकान पर घटतौली की कार्ड धारकों ने शिकायत की। इसके बाद दोनों दुकानों का आवंटन निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed