फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three quintals of adulterated ghee seized, warehouse sealed

Agra News: मिलावटी तीन क्विंटल घी पकड़ा, गोदाम किया सील

Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three quintals of adulterated ghee seized, warehouse sealed
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को एत्मादपुर के इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के नगला ज्ञान सिंह स्थित घर मकान में बने गोदाम से तीन क्विंटल मिलावटी घी पकड़ा है। ये हरियाणा के नुहू से आया था। घी जब्त कर गोदाम सील कर दिया है। कारोबार पर रोक लगा दी है। जांच के लिए 5 नमूने लिए हैं। पूर्व में भी एत्मादपुर समेत जिले में नकली और मिलावटी घी के मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम पर छापा मारा। ये गोदाम फिरोजाबाद मक्खनपुर के गांव बलाई निवासी किशोर शर्मा ने गांव रनपई के रामनरेश यादव से किराए पर लिया है। इनके पास न्यू कृष्णा एंटरप्राइजेज के नाम से देशी घी बनाने का लाइसेंस है। टीम की पूछताछ में संचालक किशोर शर्मा ने बताया कि यह घी हरियाणा नुहू निवासी दीपक खां से 15 दिन पहले 270 रुपये किलो के हिसाब से 3.17 क्विंटल खरीदा था। ये खराब होने पर उससे वापस ले जाने के लिए कई बार बोला लेकिन वह लेने नहीं आया। जब्त की कीमत 1.26 लाख रुपये है। जांच के लिए 5 नमूने लेकर लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने तक कारोबार पर रोक लगा दी है। जांच में नमूने फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


क्रीम न मिलने पर हरियाणा से मंगवाया था पैकेट बंद घी
- सहायक आयुक्त ने बताया कि संचालक जलेसर और शिकोहाबाद से क्रीम मंगवाकर यहां घी बनाता था। इसे हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज समेत आसपास के जिलों में बिक्री करता था। क्रीम की आवक नहीं होने पर इसने हरियाणा के नुहू से 270 रुपये किलो के हिसाब से पैकेट बंद घी खरीदा। हरियाणा के एफएसडीए विभाग को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed